पैक्स के नतीजे आते उड़े अबीर-गुलाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधेपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस-2 मधेपुर उच्च विद्यालय में बुधवार को चाक चौबंद व कड़ी सुरक्षा के बीच तीन पंचायत पैक्सों का मतगणना कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया. मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू हुआ. वरीय दंडाधिकारी के रुप में झंझारपुर के डीसीएलआर उमेश कुमार भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पैक्स निर्वाचन […]
विज्ञापन
मधेपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस-2 मधेपुर उच्च विद्यालय में बुधवार को चाक चौबंद व कड़ी सुरक्षा के बीच तीन पंचायत पैक्सों का मतगणना कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया. मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू हुआ.
वरीय दंडाधिकारी के रुप में झंझारपुर के डीसीएलआर उमेश कुमार भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद अंचलाधिकारी राजीव रंजन श्रीवास्तव सहित कई अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में तरडीहा, परवलपुर एवं बांकी पंचायत पैक्स का मतगणना कार्य संपन्न कराया गया. इसमें तरडीहा पंचायत पैक्स से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भेषनाथ व्यास ने उपेंद्र यादव को 248 मतों से शिकस्त दी.
इसी प्रकार परवलपुर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह ने मो शकील को 14 मतों से तथा बांकी पंचायत पैक्स में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिता देवी ने सीताराम मुखिया को 17 मतों से पराजित किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपा.
चंद्रकला, शैलेंद्र व उर्मिला ने मारी बाजी
लदनियां. बेलाही पैक्स के सामान्य सदस्य के रिक्त पदों पर मंगलवार को कराये गये चुनाव की मतगणना बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. तीन पदों के लिए कराये गये इस चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में थे. मतगणना टीपीसी में करायी गयी.
जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ विमल कुमार ने कहा कि सामान्य महिला सीट पर चंद्रकला देवी ने पवन देवी को 100 मतों के अंतर से, पिछड़ा पुरुष वर्ग में शैलेंद्र कुमार राय ने संजय कुमार यादव को 68 मतों के अंतर से एवं पिछड़ा महिला सीट पर उर्मिला देवी ने पुष्पा देवी को 80 मतों के अंतर से हराया.
विपिन, मिंटू व बैद्यनाथ जीते
पंडौल. प्रखंड क्षेत्र के कुल तीन पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं.बुधवार को श्री कामेश्वर उच्च विद्यालय प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य संपन्न हुआ. तीनों पंचायतों के मतगणना समाप्त होने के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के द्वारा उदयपुर बिठुआर पंचायत से विपिन कुमार चौधरी, मोकरमपुर पंचायत से मिंटू कुमार सिंह व सरिसवपाही पूर्वी पंचायत से बैद्यनाथ झा विजयी घोषित किया गया.
ज्ञात हो कि पंडौल प्रखंड में कुल पांच पंचायतों में पैक्स के चुनाव होने थे, लेकिन दो पंचायतों में एक-एक नामांकन होने के कारण दोनों पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये थे. पंडौल मध्य पंचायत से ध्रुव कुमार ठाकुर व बेलाही पंचायत से पितांबर झा को निर्विरोध घोषित किया गया. मतगणना के समय बीडीओ पन्ना लाल व सीओ संजीव रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










