वित्तीय वर्ष 2023-24 में 55 करोड़ आवंटित राशि के एवज में 46 करोड़ हुआ खर्च

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 10:55 PM

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जिला स्वास्थ समिति को वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में वेतन, जेबीएसवाई, फैमिली प्लानिंग सहित अन्य मद में व्यय करने के लिए 55 करोड़ 11 लाख 64 हजार 929 रुपए दिया था.

विज्ञापन

मधुबनी. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जिला स्वास्थ समिति को वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में वेतन, जेबीएसवाई, फैमिली प्लानिंग सहित अन्य मद में व्यय करने के लिए 55 करोड़ 11 लाख 64 हजार 929 रुपए दिया था. इसके एवज में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध कराई गई राशि से 31 मार्च 2024 तक 46 करोड़ 29 लाख 52 हजार 816 रुपए व्यय किया गया. जो आवंटित राशि का 84 प्रतिशत रहा. जिला स्वास्थ्य समिति ने आवंटित बजट के एवज में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को विभिन्न मदों में व्यय के लिए 55 करोड़ 11 लाख 64 हजार 929 रुपए की राशि आवंटित किया गया. जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवंटित की गई राशि 2 करोड़ 40 लाख 94 हजार 647 रुपए में से 95 प्रतिशत खर्च कर अंधराठाढ़ी पीएचसी व 2 करोड़ 64 लाख 49 हजार 11 रुपए में से 95 प्रतिशत खर्च कर राजनगर सीएचसी अव्वल रहा. वहीं सदर अस्पताल आवंटित राशि 2 करोड़ 33 लाख 70 हजार 170 रुपए में से 59 प्रतिशत खर्च कर सबसे निचले पायदान पर रहा. प्रखंड वार आवंटित राशि के एवज में व्यय की गई राशि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को जिला स्वास्थ समिति द्वारा 55 करोड़ रुपए आवंटित किया गया. इसमें सीएचसी राजनगर द्वारा 2 करोड़ 23 लाख 31 हजार 463 रुपए आवंटित राशि के एवज में 1 करोड़ 41 लाख 9 हजार 563 रुपए व्यय किया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर द्वारा 2 करोड़ 64 लाख 49 हजार 611 रुपए आवंटित राशि के एवज में 2 करोड़ 50 लाख 86 हजार 340 रुपए व्यय किया गया. सीएचसी मधवापुर द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 92 लाख 25 हजार 725 रुपए के एवज में 1 करोड़ 72 लाख 66 हजार 602 रुपए व्यय की गई. सीएचसी अंधराठाढ़ी द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 40 लाख 94 हजार 647 रुपए के एवज में 2 करोड़ 28 लाख 65 हजार 24 रुपए व्यय की गई. अनुमंडलीय अस्पताल जयनगर द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 68 लाख 4 हजार 583 रुपए के एवज में 85 लाख 51 हजार 74 रुपए व्यय की गई. पीएचसी हरलाखी द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 94 लाख 50 हजार 465 रुपए के एवज में 1 करोड़ 68 लाख 6 हजार 738 रुपए व्यय की गई. पीएचसी झंझारपुर द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 23 लाख 86 हजार 72 रुपए के एवज में 2 करोड़ 1 लाख 96 हजार 516 रुपए व्यय की गई. सीएचसी लदनियां द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 19 लाख 59 हजार 954 रुपए के एवज में 2 करोड़ 4 लाख 52 हजार 643 रुपए व्यय की गई. सीएचसी रहिका द्वारा आवंटित राशि 3 करोड़ 26 लाख 39 हजार 732 रुपए के एवज में 2 करोड़ 69 लाख 96 हजार 819 रुपए राशि व्यय की गई. पीएचसी जयनगर द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 99 लाख 7 हजार 34 रुपए के एवज में 1 करोड़ 66 लाख 63 हजार 298 रुपए व्यय की गई. सीएचसी बिस्फी द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 97 लाख 20 हजार 397 रुपए के एवज में 2 करोड़ 37 लाख 85 हजार 740 रुपए व्यय की गई. पीएससी पंडौल द्वारा आवंटित राशि 3 करोड़ 41 लाख 95 हजार 371 रुपए के एवज में 3 करोड़ 2 लाख 13 हजार 732 रुपये व्यय की गई. पीएचसी घोघरडीहा द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 13 लाख 23 हजार 232 रुपए के एवज में 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 921 रुपए व्यय की गयी. सदर अस्पताल द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 33 लाख 70 हजार 172 रुपए के एवज में 1 करोड़ 38 लाख 18 हजार 43 रुपए का व्यय की गई. सीएचसी बाबूबरही द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 15 लाख 98 हजार 847 रुपए के एवज में 1 करोड़ 92 लाख 66 हजार 89 रुपए व्यय की गई. सीएचसी खजौली द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 79 लाख 45 हजार 887 रुपए के एवज में 1 करोड़ 66 लाख 94 हजार 232 रुपए खर्च की गई. सीएचसी लखनौर द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 77 लाख 85 हजार 33 रुपए के एवज में 1 करोड़ 60 लाख 96 हजार 299 रुपए व्यय की गई. सीएचसी कलुआही द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 60 लाख 2 हजार 685 रुपए के एवज में 1 करोड़ 43 लाख 47 हजार 733 रुपए व्यय की गई. पीएससी बेनीपट्टी द्वारा आवंटित राशि 3 करोड़ 7 लाख 85 हजार 283 रुपए के एवज में 2 करोड़ 55 लाख 46 हजार 242 रुपए व्यय की गई. अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 22 लाख 95 हजार 116 रुपए के एवज में 78 लाख 347 रुपए व्यय की गई. अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास द्वारा आवंटित राशि 66 लाख 74 हजार 230 रुपए के एवज में 52 लाख 30 हजार 554 रुपए व्यय की गई. पीएचसी फुलपरास द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 47 लाख 96 हजार 331 रुपए के एवज में 94 लाख 95 हजार 737रुपए व्यय की गई. इसके अलावा पीएचसी खुटौना द्वारा आवंटित राशि 2 करोड़ 61 लाख 27 हजार 188 रुपए के एवज में 2 करोड़ 25 लाख 1 हजार 548 रुपए का व्यय की गई. पीएचसी मधेपुर द्वारा आवंटित राशि 3 करोड़ 10 लाख 4 हजार 550 रुपए के आवाज में 2 करोड़ 38 लाख 31 हजार 966 रुपए व्यय की गई. सीएससी बासोपट्टी द्वारा आवंटित राशि 1 करोड़ 93 लाख 27 हजार 290 रुपए की एवज में 1 करोड़ 32 लाख 80 हजार 115 रुपए व्यय की गई. सीएससी लौकही द्वारा आवंटित बजट 2 करोड़ 32 लाख 6 हजार 370 रुपए के एवज में 2 करोड़ 10 लाख 74 हजार 763 रुपए व्यय की गई. वहीं अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी द्वारा आवंटित बजट 83 लाख 19 हजार 144 रुपए के एवज में 76 लाख 64 हजार 701 रुपए व्यय की गई. जिला स्वास्थ्य समिति के लेखा प्रबंधक अभिनय कुमार सिन्हा ने कहा की स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा आवंटित राशि के अवध में काफी सराहनीय व्यय किया गया है. वित्तीय वर्ष 2024 – 2025 में जिला और बेहतर प्रदर्शन करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन