फाइनेंस कंपनी में लूटपाट मामले का हुआ खुलासा
Updated at : 20 Feb 2020 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

बेनीपट्टी : अनुमंडल कार्यालय के समीप बीते 8 अगस्त को भारत फाइनेंस इन्क्लूसिव प्राइवेट लिमिटेड नामक बैंक की शाखा में 3 लाख रुपये की हुए लूटकांड में समस्तीपुर जेल में बंद आरोपी को बेनीपट्टी थाने की पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी : अनुमंडल कार्यालय के समीप बीते 8 अगस्त को भारत फाइनेंस इन्क्लूसिव प्राइवेट लिमिटेड नामक बैंक की शाखा में 3 लाख रुपये की हुए लूटकांड में समस्तीपुर जेल में बंद आरोपी को बेनीपट्टी थाने की पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.
आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमहमद अहियापुर गांव के प्रेमकुमार चौधरी बताया जा रहा है. जिसे बेनीपट्टी थाना पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर लाकर गहन पूछताछ कर रही है.
इस संबंध में प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिमांड पर समस्तीपुर से बेनीपट्टी थाना में लाये गये आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में भारत फाइनेंस इन्क्लूसिव प्राइवेट लिमिटेड की शाखा में हुई लूटकांड में अपने साथ अन्य छह लोगों की भी संलिप्तता स्वीकार करते हुए लूटी गयी राशि में से उसे12 हजार रुपये बतौर हिस्सा मिलने की बात कही है.
एसएचओ ने बताया कि अपराधी चौधरी इस लूटकांड से पूर्व भी एक अपहरण कांड में जेल जा चुका है. समस्तीपुर की पुलिस ने यहां हुई लूटकांड के बाद अपराधी चौधरी को आर्म्स के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी. जहां समस्तीपुर पुलिस के द्वारा की गयी पूछताछ में इस कांड में भी संलिप्तता का खुलासा हुआ.
एसएचओ ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय के समीप संचालित भारत फाइनेंस इन्क्लूसिव प्राइवेट लिमिटेड की शाखा में हुई लूटकांड में कुल 7 आरोपी शामिल थे. जिसमें समस्तीपुर की पुलिस 6 अपराधी को गिरफ्तार कर चुकी है और एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
लूटकांड में गिरफ्तार 6 अपराधियों में समस्तीपुर का सुजीत कुमार, वैशाली का राहुल सिंह, समस्तीपुर का विकास उर्फ विक्की, दलसिंहसराय समस्तीपुर का रीतलाल मल्लिक, समस्तीपुर का वीरेंद्र कुमार और चकमहमद अहियापुर मुजफ्फरपुर के प्रेम कुमार चौधरी शामिल हैं. वहीं वैशाली जिले से बिदुपुर गांव के आरोपी शिवनारायण अभी तक फरार चल रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि अब तक पकड़े गए 6 में 5 आरोपी को बेनीपट्टी की पुलिस यहां के थाने में समस्तीपुर जेल से रिमांड पर लाकर लूटकांड के बारे में पूछताछ कर चुकी है. सभी ने अपनी-अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है. जबकि एक आरोपी समस्तीपुर के वीरेंद्र कुमार को यहां रिमांड पर लाकर पूछ ताछ करने के लिये पुलिस समस्तीपुर के न्यायालय में प्रक्रिया अपना रही है. मौके पर एसआई रविंद्र प्रसाद, एएसआई आरपी राय व पप्पू पासवान सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




