अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा भोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2019 6:11 AM
मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को बेहतर पौष्टिक पथ्य आहार में प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च करने की कवायद कर रहा हो. लेकिन हकीकत में एजेंसी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार पथ्य आहार उपलब्ध करायी जा रही है. आलम यह है कि रविवार को सदर अस्पताल के विभिन्न […]
मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को बेहतर पौष्टिक पथ्य आहार में प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च करने की कवायद कर रहा हो. लेकिन हकीकत में एजेंसी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार पथ्य आहार उपलब्ध करायी जा रही है.
आलम यह है कि रविवार को सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज भूख से बिलबिलाते रहे. पथ्य आहार एजेंसी द्वारा मरीजों को न तो सुबह का नास्ता दिया गया और नहीं दोपहर 2 बजे तक भोजन. जिसके कारण मरीज भूख से बिलबिलाते रहे. और भोजन का इंतजार करते रहे. विडंबना यह है कि मरीजों को निर्धारित पथ्य आहार की सूची के अनुरूप न तो नास्ता और न ही भोजन एजेंसी द्वारा दी जा रही है.
लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस समस्या से बेखबर कभी भी भर्ती मरीजों को मिलने वाले भोजन व नास्ता की सुधि लेना भी मुनासिव नहीं समझता है. कई महीनों से भर्ती मरीजों को शाम में चाय व बिस्किट भी नहीं दिया जा रहा है. इतना ही नहीं प्रतिदिन भोजन में मिठाई अथवा दही व फल भी नहीं दिया जा रहा है. जबकि सदर अस्पताल के वार्ड एवं प्रसव कक्ष के वार्ड में भर्ती मरीजों के पथ्य आहार के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रति माह लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










