बारिश से गर्मी से मिली राहत, मूंग की फसल को हुआ फायदा

बारिश से गर्मी से मिली राहत, मूंग की फसल को हुआ फायदा
ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली. वहीं मूंग की फसल को फायदा हुआ. ���िसान विनोद शर्मा, नागो मुखिया, रामू दास, रोहित दास, संजय सिंह, सिंटू सिंह, शंकर सिंह, जयकिशोर यादव, विजय सिंह ने बताया कि बारिश से खेतों में लगे पौधों को नई जान मिली है. जो बीज अब तक अंकुरित नहीं हुए थे, वे भी अब निकल रहे है. बीएओ उदय शंकर कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण मूंग की खेती सीमित थी. अब बारिश के बाद खेती का रकबा बढ़ेगा. किसान आसानी से एक और फसल ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह बारिश मूंग की फसल के लिए वरदान साबित होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










