ePaper

पीबीएल प्रशिक्षण से कक्षा शिक्षण को मिलेगा नया आयाम

Updated at : 26 Feb 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
पीबीएल प्रशिक्षण से कक्षा शिक्षण को मिलेगा नया आयाम

पीबीएल प्रशिक्षण से कक्षा शिक्षण को मिलेगा नया आयाम

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

प्रखंड मुख्यालय स्थित संसाधन केंद्र के प्रांगण में गुरुवार को एक दिवसीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक एवं व्यवहारिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना तथा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाना था. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के पीबीएल से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया. इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आप सबों की बेहतर समन्वय, लगन, परिश्रम एवं कर्मठता का परिणाम है कि उदाकिशुनगंज प्रखंड न सिर्फ जिले में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है बल्कि राज्य स्तर पर भी अपनी एक पहचान स्थापित किया है. आज ही पटना में आयोजित पीबीएल अंतर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में लगे विभिन्न पोस्टर में उदाकिशुनगंज की रिपोर्ट को प्रमुख स्थान मिला है, जो हम सबों के लिए गौरव की बात है. प्रखंड तकनीकी टीम के योगदान को भी भूलाया नहीं जा सकता, जो निरंतर शिक्षकों से संपर्क में रहते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहती है. तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और पूरी तकनीकी टीम की ओर से बीईओ का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आपसे मिले सहयोग व सम्मान से हमें प्रेरणा मिलती है और बढ़चढ़ कर काम करने का हौसला मिलता है. हम आश्वस्त करते हैं कि हमारा प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा. जिला तकनीकी टीम के सदस्य शैलैश कुमार चौरसिया ने पीबीएल के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा-6 से 8 के बच्चों को गणित व विज्ञान की पाठ्यपुस्तक आधारित टॉपिक को बेहतर तरीके से पढ़ने समझने, करने और सीखने के लिए प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. नि:संदेह यह गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों को सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से पढ़ने में मददगार साबित हुआ है. वही बीईओ ने डीईओ संजय कुमार, समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ अभिषेक कुमार, संभाग प्रभारी सुशील मंडल, जिला तकनीकी टीम लीडर संजय क्रांति, प्रेमलता आदि का आभार व्यक्त किया. मौके पर तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, इन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन