एसआईआर-2026 अंतिम चरण में, 29 जुलाई तक काम पूरा करने का निर्देश

Author C p singh|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन
एसआईआर-2026 अंतिम चरण में, 29 जुलाई तक ही शेष है समय

एसआईआर-2026 अभियान का अंतिम चरण चल रहा है. सभी मतदाता 29 जुलाई तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ के पास अवश्य जमा करें ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित बन सके.

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय-सीमा 29 जुलाई तक है. जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील किया है कि जिनका गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हुआ है या जिनकी मतदाता संबंधी जानकारी लंबित है, वह बिना किसी विलंब के संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें. अंतिम समय की हड़बड़ी व संभावित असुविधा से बचने के लिए समय रहते, गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें.

लगातार तेजी से चल रहा है डिजिटाइजेशन कार्य

मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी तीव्र गति से किया जा रहा है. ताकि, निर्वाचन आयोग के निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके.

शेष दिन का पूरा सदुपयोग करें मतदाता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी बीएलओ व आम नागरिक से सहयोग की अपील करते हुए कहा : सही, शुद्ध व अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. उन्होंने कहा : जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे शेष दिनों का पूरा सदुपयोग करते हुए इसे अवश्य जमा करें.

डीसी ने क्या कहा

डीईओ सह डीसी ने कहा : आवश्यकता पड़ने पर मतदाता अपने संबंधित बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय या जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी व सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मतदाताओं को परिवार व आसपास के पात्र मतदाताओं को भी समय पर गणना प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित करने को कहा. डीसी ने कहा : सभी के सहयोग से ही जिला की मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola