फाल्गुन मेला महोत्सव को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
फाल्गुन मेला महोत्सव को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

फाल्गुन मेला महोत्सव को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

विज्ञापन

पुरैनी. पुरैनी मुख्यालय बाजार में मारवाड़ी समाज के द्वारा फाल्गुन मेला महोत्सव के मौके पर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गयी. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा खाटू श्याम का श्रृंगार व ज्योत 27 फरवरी को जलाया जायेगा. बताया कि मुख्यालय के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित खाटू मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली गयी, जो मुख्य बाजार होते हुए समाज कल्याण चौक होकर डुमरैल चौक तक पहुंचा और पुनः बाजार भ्रमण करते हुए पूजन स्थल तक पहुंचा. इसको लेकर सभी अनुयायियों में उत्साह था. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 27 फरवरी शुक्रवार की संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन