ePaper

कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत

Updated at : 13 Oct 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत

आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन

सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरयाही पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि भेरयाही पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया है. जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. यह भी बताया कि जानकारी मिली थी कि उक्त मृत युवक सुपौल जिला व थाना क्षेत्र के इटहरी वार्ड 14 निवासी स्वर्गीय सुनर सादा का पुत्र कुंदन कुमार अपने बाइक से सुपौल की ओर जा रहा था. जबकि उसी समय विपरीत दिशा से एक चार चक्का वाहन सिंहेश्वर की ओर आ रहा था. पुल के पास स्थित तीव्र मोड़ के पास दोनों वाहन में आमने- सामने की टक्कर हो गई. जिसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन