बदमाशों ने प्राइवेट बैंक कर्मी से की छिनतई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 9:31 PM
बदमाशों ने प्राइवेट बैंक कर्मी से की छिनतई
सिंहेश्वर. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत के सतोखर के पास से बदमाशों ने छिनतई की. इस बाबत पीड़ित आरबीएल फिनसर्व ब्रांच में कार्यरत सहरसा जिला के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के भवड़ निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह जोगबनी से कंपनी का पैसा कलेक्शन कर आ रहा था. इसी बीच सतोखर के पास बदमाशों ने 30220 रुपया छीन लिया. इधर, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला का चेन झपटा
मुरलीगंज. मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड छह गोसाई टोला में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गया. पीड़ित महिला मुक्तकला देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम टहल रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उतरा और पहले इधर- उधर देखने लगा. उसके बाद किसी मुकेश कुमार के घर का पता पूछने के बहाने नजदीक आया और फिर गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया. इस बाबत इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने कहा कि पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










