भगैत सम्मेलन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 06 Oct 2025 7:02 PM

विज्ञापन

भगैत सम्मेलन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

घैलाढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव में सोमवार को दो दिवसीय भगैत सम्मेलन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों लक्ष्मीनिया गांव से निकलकर झिटकिया, महुआ, जागीर, बैलोखड़ी होते हुए यज्ञ स्थल लक्ष्मीनिया गांव पहुंची. आयोजनकर्ता उपेंद्र पंजियार ने बताया कि दो दिवसीय भगैत सम्मेलन लक्ष्मीनिया ग्रामवासियों के प्रयास और सामूहिक सहयोग से आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में इस क्षेत्र के कई प्रसिद्ध भगैत गायक पंजियार भाग लेंगे, जिनमें दीपेन पंजियार, चंद्र किशोर पंजियार, पूजा भारती, संगीता भारती सहित कई चर्चित कलाकार शामिल हैं, जो बाबा धर्मराज के भजन से वातावरण को भक्तिमय बना देंगे. शोभायात्रा में पूर्व अध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ विनीत कुमार आर्यन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जवाहर यादव, पैक्स अध्यक्ष अंगद आनंद, इंजीनियर नरेंद्र चंद्र नवीन, राजेश यादव, नारायण यादव, राजनंदन यादव, संतोष कुमार (वार्ड सदस्य प्रतिनिधि), पवन कुमार, सिकंदर यादव, प्रीतम, सिन्टू शाहिद आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन