टीपी कॉलेज में आयोजित हो रहा इंटर्नशिप: यूजी 5 सेमेस्टर के 15 विषयों के 11 सौ छात्र होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
टीपी कॉलेज में आयोजित हो रहा इंटर्नशिप: यूजी 5 सेमेस्टर के 15 विषयों के 11 सौ छात्र होंगे शामिल

टीपी कॉलेज में आयोजित हो रहा इंटर्नशिप: यूजी 5 सेमेस्टर के 15 विषयों के 11 सौ छात्र होंगे शामिल

विज्ञापन

मास इन्फो ने आयोजित किया ओरिएंटेशन कार्यक्रम मधेपुरा़ टीपी कॉलेज स्थित सभाभवन में प्रधानाचार्य और मास इन्फो कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित कर इंटर्नशिप की शुरुआत की गयी. मास इन्फो के डायरेक्टर मनमोहन भारती और प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की. कार्यक्रम के निदेशक डॉ कुमार गौरव ने अतिथियों और बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें सीखने की कला के विषय में समझाया, जिसमें छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, कौशल निर्माण, रोजगार क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने के विभिन्न आयाम को बताया था. वे 15 विषयों के छात्र-छात्राएं को बताया कि करके सीखना सबसे प्रभावी सीखना होता है. प्रधानाचार्य प्रो यादव ने बताया कि इंटर्नशिप ज्ञान को क्षमता में और क्षमता को सफलता में बदलने का अवसर प्रदान करता है. कॉलेज अपने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है. प्रो मनोज कुमार ने बच्चों को इंटर्नशिप के मूल विषयों को समझाते हुए प्रत्येक दिन कार्यक्रम से जुड़ने और विभिन्न डाटा को संग्रह करने के साथ ही लॉग बुक तैयार करने के लिए भी समझाया. डॉ शिवनाथ साह ने छात्र-छात्राओं को इकोसिस्टम और पर्यावरण के विषय पर अपना मंतव्य दिया, जिसमें वातावरण और जीवन के विभिन्न पारिस्थितिक तंत्र से होने वाले लाभ बताया. डॉ नंदन ने बच्चों को डिजिटल लिटरेसी और आज के युग में डिजिटल लिटरेसी के महत्व को बताया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन