स्वयंसेवकों की टीम को क्षेत्रीय भ्रमण व जनजागरण कार्यक्रम के लिए किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
स्वयंसेवकों की टीम को क्षेत्रीय भ्रमण व जनजागरण कार्यक्रम के लिए किया रवाना

स्वयंसेवकों की टीम को क्षेत्रीय भ्रमण व जनजागरण कार्यक्रम के लिए किया रवाना

विज्ञापन

शंकरपुऱ प्रखंड के मौरा झरकाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड सात में युवा मंडल विकास अभियान के तहत स्वयंसेवकों की टीम को क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनजागरण कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार उर्फ गुड्डू ने स्वयंसेवकों की टीम को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की. मुखिया कुंदन कुमार उर्फ गुड्डू ने कहा कि यह अभियान युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और वे अपने गांव तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया. स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष दिव्यांशु कुमार ने बताया कि अभियान के तहत छह युवाओं की एक विशेष टीम गठित की गयी है, जो 12 जून तक गांव-गांव जाकर युवा मंडलों को सक्रिय करने का कार्य करेगी. साथ ही नए युवा क्लब का गठन भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि युवा मंडल विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों के नेटवर्क का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करना है. मौके पर उप मुखिया दिलीप कुमार, ई यदुवंशी मनीष, मुन्ना कुमार, रवि कुमार, रूपम कुमार, प्रिंस ज्योति, अंकित कुमार, राहुल कुमार, संतोष कुमार, ऋषभ कुमार, विमल कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन