दो बाइकों में हुई टक्कर, एक की मौत , तीन घायल

दो बाइकों में हुई टक्कर, एक की मौत , तीन घायल
पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज किया रेफर मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पूर्व ही मिथुन कुमार ने रास्ते में तोड़ा दम मुरलीगंज़ मधेपुरा-मुरलीगंज मुख्य मार्ग पर मोरकाही गांव के समीप मंगलवार को दो बाइकों में टक्कर हो गयी, जिससे चार लोग घायल हो गया. ग्रामीणों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), मुरलीगंज पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ निखिल रंजन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया़ घायलों की पहचान ईटहरी निवासी मिथुन कुमार (35), प्रभात कुमार पासवान (20), बेबी देवी (30) व आशा देवी (30) के रूप में हुई है. डॉ निखिल रंजन ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी चार लोगों की स्थिति गंभीर थी. इनमें प्रभात कुमार पासवान और बेबी देवी के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी थीं, इसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. वहीं मिथुन कुमार और आशा देवी भी गंभीर रूप से घायल थे. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मिथुन कुमार ने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










