सुपोषित मातृ अभियान के तहत 26 आंगनबाड़ी केंद्रों की 1040 महिलाओं को दिया पोषण किट

सुपोषित मातृ अभियान के तहत 26 आंगनबाड़ी केंद्रों की 1040 महिलाओं को दिया पोषण किट
चौसा़ आकांक्षी प्रखंड चौसा में कुपोषण के खिलाफ चलाये जा रहे सुपोषित मातृ अभियान के तहत सभी पंचायतों के 26 आंगनबाड़ी केंद्रों की 40-40 महिलाओं के बीच बाल विकास परियोजना के सहयोग से पोषण किट वितरण का वितरण किया गया सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद आशीष की पहल से अभियान की शुरूआत हुई है. गौरतलब है कि पूर्व में जिलाधिकारी के अनुरोध पर बिनोद आशीष के प्रयास से ओएनजीसी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इस अभियान की स्वीकृति दी है़ उनके लगातार प्रयासों का परिणाम है कि चौसा प्रखंड एवं जिले में पहली बार कुपोषण के खिलाफ गर्भवती महिलाओं एवं दुग्धपान कराने वाली महिलाओं के बीच इस तरह का अभियान चलाया गया. बिनोद ने बताया कि आकांक्षी प्रखंड चौसा विकास के कई मापदंडों पर पूरे देश में पिछड़ा हुआ है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं पोषण प्रमुख है नीति आयोग के रिपोर्ट के आधार पर चौसा प्रखंड के सभी पंचायतों में इन सारे मापदंडों पर कार्य करना होगा. प्रखंड को कुपोषण से मुक्त कराने का पहला कार्यक्रम सीडीपीओ दुर्गेश कुमार , कोर्डिनेटर शमशेर और एलएस खुशबू कुमारी, डॉ अजय कुमार खुशबू, बसंत कुमार झा, कृष्णा कुमार, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर मुकेश कुमार, त्रिभुवन कुमार गुप्ता, राम नरेश पासवान, प्रवीण प्यारेलाल, ललन कुमार, नीरज राम आदि ने इस अभियान को जमीन तक उतारने में अपनी मुख्य भूमिका निभाया. अभियान के मुख्य संयोजक डॉ अजय कुमार खुशबू ने बताया कि सुपोषित मातृ अभियान जिले का अपने तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य चौसा प्रखंड को कुपोषण से मुक्ति दिलाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










