मिठाई पंचायत में 'सुशासन युक्त पंचायत' थीम पर विकास दिवस आयोजित, 15 अगस्त से शुरू होगा वाई-फाई युक्त पुस्तकालय

Updated:
विज्ञापन
बैठक में शामिल अधिकारी एवं ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

बैठक में शामिल अधिकारी एवं ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

मधुपुर प्रखंड के मिठाई पंचायत में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया गया. 15 अगस्त से वाई-फाई युक्त पुस्तकालय का उद्घाटन होगा.

विज्ञापन

Madhepura Panchayat Development Day: मधेपुरा. प्रखंड अंतर्गत मिठाई पंचायत सरकार भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया. बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया.

सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

बैठक में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, ई-पंचायत पोर्टल, नया राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, आजीविका मिशन, पंचायत की आय के स्रोत, वित्तीय वर्ष में प्राप्त एवं व्यय राशि तथा आगामी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर भी चर्चा की गई.

नशामुक्त पंचायत पर दिया गया जोर

पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि पंचायत में सुशासन तभी स्थापित हो सकता है, जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और ग्रामीण मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए काम करें. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में हैं और जब तक युवा नशामुक्त होकर विकास कार्यों में भागीदारी नहीं करेंगे, तब तक पंचायत का समग्र विकास संभव नहीं होगा. उन्होंने विकास योजनाओं की फाइलों के अनावश्यक लंबित रहने पर भी चिंता जताई.

15 अगस्त से शुरू होगा वाई-फाई युक्त पुस्तकालय

मुखिया नवीन कुमार ने कहा कि पंचायत सरकार की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को पंचायत सरकार भवन में वाई-फाई युक्त पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा. इससे छात्र-छात्राओं को इंटरनेट सुविधा के साथ अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी.

ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील

प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पंचायतों में सुशासन को मजबूत करना है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए पंचायत या प्रखंड प्रशासन से संपर्क करें.

सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न

Madhepura Panchayat Development Day: कार्यक्रम के अंत में पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शिता, जनभागीदारी और सुशासन को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित, मुखिया नवीन कुमार, सरपंच बलराम यादव, पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी, समिति प्रतिनिधि अशोक कुमार, पंचायत सचिव, सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Savita Nandan

लेखक के बारे में

By Savita Nandan

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन