पति पर पत्नी के हत्या करने का आरोप, फंदा से लटका मिला शव, पति गिरफ्तार

पति पर पत्नी के हत्या करने का आरोप
गम्हरिया थाना क्षेत्र के कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड संख्या छह में एक फुंस के घर में फंदे से लटका महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. वही मृतका के मायके वालों ने पति और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना शनिवार की बतायी जा रही है.मृतका की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे वार्ड संख्या 6 राम टोला निवासी मुकेश राम की 21 वर्षीय पत्नी लुचिका देवी के रूप में हुई. जबकि उक्त महिला का मायके गम्हरिया थाना क्षेत्र का जीवछपुर है.
लुचिका देवी की मां अनिता देवी ने अपने दामाद और भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दो वर्ष पूर्व तरावे वार्ड संख्या 6 में फुशन राम के पुत्र मुकेश राम से शादी हुई थी. उसे एक बेटा अंकुश कुमार एक वर्ष का भी है. उन्होंने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी का काफी दिनों से अवैध संबंध था. जिसका लुचिका देवी विरोध करती थी. मामला इतना बढा की इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ था. लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आया. इस कारण से लुचिका देवी अपने मायके जीवछपुर चली गई थी. दो दिन पहले मुकेश राम ससुराल जाकर आगे से गलती नहीं करने की बात कह कर लुचिका देवी को विदा कर अपने घर लाया. घर लाकर उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को फुंस के घर में साड़ी का फंदे से लटका दिया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने मृतका लुचिका देवी के आरोपित पति मुकेश राम को घटना स्थल पर से ही गिरफ्तार कर लिया.घटना की सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और एफएसएल की टीम को बुलाकर फंदे से लटका शव को उतारकर जांच किया.
थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद कांड दर्ज करने का आवेदन दिया है. महिला के पति मुकेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




