हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 29 Sep 2025 10:12 PM

विज्ञापन

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

विज्ञापन

बिहारीगंज.

बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित एसएच 91 पर बभनगामा चौक से आगे मोड़ के पास सोमवार को अनियंत्रित गिट्टी लदे हाइवा (बीआर 50 जीबी 7511) ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही युवक एक घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन कुछ लोग वीडियो बना रहे थे. बाद में मदद के लिए एक ऑटो चालक आगे आया और घायल युवक को सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र, बिहारीगंज ने गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक बिहारीगंज स्थित भारत फाइनेंस बैंक में एजेंट था. मृतक युवक की पहचान पूर्णिया जिले के जानकी नगर थाना स्थित रामपुर तिलक वार्ड नंबर 13 निवासी विश्वनाथ ठाकुर के पुत्र शिवन कुमार (25) के रूप में हुई.

शिवन ने छोटे भाई अमित कुमार को फोन पर जानकारी दी कि हाइवा से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

अमित ने बताया कि भाई शिवन कुमार सुबह सोमवार घर से बाइक लेकर बिहारीगंज भारत फाइनेंस बैंक में ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान बभनगामा चौक के आगे मोड़ के पास अनियंत्रित हाइवा ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे सड़क से 10 से 15 फीट नीचे जमीन पर गिर गया और हाइवा में बाइक आगे से फंस गयी, जिससे बाइक सौ मीटर तक घिसटती चली गयी. स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ लिया. लोगों ने कहा कि एक घंटे बाद पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.

पुलिस के विरुद्ध लोगों ने की नारेबाजी

मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने लगभग पांच घंटे तक मुख्य मार्ग जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे उदाकिशुनगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार व प्रखंड विकास अधिकारी अविनाश कुमार ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा जो भी लाभ दिया जायेगा. इसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन