नहीं हुई गम्हरिया में राजद पंचायत आम सभा

नहीं हुई गम्हरिया में राजद पंचायत आम सभा फोटो – 14 कैप्शन – गम्हरिया में निर्वाचन नहीं होने पर नाराज हो कर बैठक करते कार्यकर्ता – निर्वाची पदाधिकारी ने कहा-मधेपुरा में होगा चुनाव, प्रखंड राजद ने किया विरोध – प्रखंड निर्वाची पदााधिकारी को बदलने के लिए बैठक कर प्रस्ताव किया पारित प्रतिनिधि, गम्हरियाप्रखंड अंतर्गत पंचायत […]
नहीं हुई गम्हरिया में राजद पंचायत आम सभा फोटो – 14 कैप्शन – गम्हरिया में निर्वाचन नहीं होने पर नाराज हो कर बैठक करते कार्यकर्ता – निर्वाची पदाधिकारी ने कहा-मधेपुरा में होगा चुनाव, प्रखंड राजद ने किया विरोध – प्रखंड निर्वाची पदााधिकारी को बदलने के लिए बैठक कर प्रस्ताव किया पारित प्रतिनिधि, गम्हरियाप्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन के प्रांगण में शुक्रवार को होने वाले राजद संगठन का निर्वाचन नहीं होने पर खेद जताया गया. निर्वाची पदाधिकारी के मधेपुरा में ही चुनाव कराने की बात का विरोध जताते हुए प्रखंड राजद के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध में प्रस्ताव पारित कर निर्वाची पदाधिकारी को बदलने का प्रस्ताव पारित किया. गौरतलब है कि शुक्रवार को गम्हरिया में राष्ट्रीय जनता दल का सांगठनिक चुनाव होना था. शनिवार को 11 बजे से तीन बजे तक राजद के कार्यशील सदस्य पंचायत भवन के प्रांगण में जमा हो गये थे. यह आम बैठक प्रखंड संगठनात्मक चुनाव का आयोजन नहीं होने पर बुलायी गयी थी. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया शीतल यादव ने की. बैठक में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गम्हरिया के पूर्व निर्धारित समय एवं स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण क्षोभ व्यक्त किया गया. बैठक में बताया कि निर्वाची पदाधिकारी ने गम्हरिया में स्थल पर चुनाव कराने से इनकार करते हुए मधेपुरा में ही चुनाव कराने की बात कही थी. बैठक में नर्णय लिया गया कि किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने पंचायत निर्वाची पदाधिकारी का चयन नहीं किया है. फलत: पूरे गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत किसी भी पंचायत में पंचायत आम सभा की नहीं हो सकी. बैठक में सभी राजद कार्यशील सदस्य एवं राजद बुद्धिजीवियों ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के कार्यकलाप पर क्षोभ प्रकट किया. बैठक में आरोप लगाया गया कि प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी किसी व्यक्ति विशेष प्रभाव में कार्य करना चाहते हैं. यह लोकतंत्र के खिलाफ है. बैठक में कार्यशील सदस्यों ने कहा कि वेलोग प्रखंड स्थल पर लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव कराना चाहते हैं. वर्तमान में प्रखंड निर्वाची को बदल कर किसी स्वच्छ छवि वाले प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी का चयन कराने की स्वीकृती प्रदान की जाय. सभा में इस प्रस्ताव को सबने स्वीकृति दी. मौके पर विरेंद्र प्रसाद यादव, जागेश्वर यादव, सोने लाल यादव, ललन सिंह, राम कुमार साह, उपेंद्र राम, हीरा यादव, कमल किशोर यादव, रमेश यादव, दिनेश यादव, उमेश यादव, अरूण कुमार सिंह, मो जमाल, महेश्वरी यादव, नरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, दयानंद यादव, विरेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, देव नारायण यादव, विष्णुदेव झा, नरेंश यादव, गोवर्द्धन मेहता आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










