Madhepura News : जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, पर्याप्त भंडार से उपभोक्ताओं को राहत

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं पीएनजी गैस कनेक्शन की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.
मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट Madhepura News : समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी कक्ष में आज आयोजित प्रेस वार्ता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं पीएनजी गैस कनेक्शन की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. प्रेस वार्ता में बताया गया कि जिले में लगभग चार लाख उपभोक्ता हैं तथा वर्तमान में एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया गया कि गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है, अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से सिलेंडर का संग्रह न करें और आवश्यकता अनुसार ही गैस प्राप्त करें. जिले में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल की कुल 40 गैस एजेंसियों (आईओसीएल-18, एचपीसीएल-15 एवं बीपीसीएल-7) के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. इस माह प्रतिदिन औसतन लगभग 4428 सिलेंडरों की खपत हो रही है. 29 अप्रैल 2026 को जिले में 12018 भरे हुए घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 28 अप्रैल को 3795 सिलेंडरों की बिक्री दर्ज की गई. बुधवार को 950 वाणिज्यिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










