सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर बनेंगे 24 रेलवे ओवरब्रिज, मधेपुरा के 6 फाटकों पर खत्म होगी जाम की समस्या

मधेपुरा स्टेशन | Prabhat Khabar Network
Saharsa-Purnia Rail Line:सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर रेलवे यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए 24 रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाए जाएंगे। मधेपुरा जिले के 6 प्रमुख रेलवे फाटकों पर बनने वाले इन ओवरब्रिज से जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
Saharsa-Purnia Rail Line: सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर रेलवे और सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है. इस रेलखंड पर 24 रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने की तैयारी तेज हो गई है. रेलवे मंत्रालय की एजेंसी राइट्स (RITES) ने सभी चिन्हित रेलवे फाटकों का संयुक्त सर्वे पूरा कर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी है. मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर, ड्राइंग और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर 2026 तक टेंडर जारी होने की संभावना है.
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
रेलवे अधिकारियों के अनुसार परियोजना को लेकर रेलवे बोर्ड और बिहार सरकार के बीच पहले ही सहमति बन चुकी है. अब रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. इसके बाद निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी होगा.
अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते रेल और सड़क यातायात को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह मास्टर प्लान तैयार किया गया है. ओवरब्रिज बनने के बाद संबंधित सभी लेवल क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा और वहां तैनात गेटमैन को रेलवे के अन्य स्टेशनों एवं स्थानों पर समायोजित किया जाएगा.
मधेपुरा जिले के छह रेलवे फाटकों पर बनेगा ROB
इस परियोजना में मधेपुरा जिले के छह प्रमुख रेलवे फाटकों को भी शामिल किया गया है. इन स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज बनने से वर्षों से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित होगा.
Saharsa-Purnia Rail Line: इन रेलवे फाटकों का सर्वे पूरा
रेलवे एजेंसी ने जिन प्रमुख लेवल क्रॉसिंग का सर्वे पूरा किया है, उनमें शामिल हैं—
एलसी-54 : मुरलीगंज–जानकीनगर एलसी-52 : जानकीनगर–बनमनखी एलसी-45 : बनमनखी यार्ड एलसी-34 : बनमनखी–सरसी एलसी-33 : सरसी–कृत्यानंद नगर एलसी-18 : सरसी–कृत्यानंद नगर एलसी-17 : कृत्यानंद नगर–पूर्णिया कोर्ट एलसी-20 : बरहरा कोठी–रघुवंश नगर एलसी-13, 9 और 6 : कृत्यानंद नगर–पूर्णिया कोर्ट एलसी-5 : पूर्णिया यार्ड एलसी-4, 3 और 1 : पूर्णिया कोर्ट–पूर्णिया जंक्शन जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ओवरब्रिज बनने के बाद सड़क और रेल यातायात पूरी तरह अलग हो जाएगा. इससे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी काफी कम होगी. साथ ही ट्रेनों का परिचालन भी अधिक सुचारु हो सकेगा.
अक्टूबर तक टेंडर जारी होने की संभावना
सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर तैयार कर अक्टूबर 2026 तक टेंडर जारी किया जा सकता है. इसके बाद निर्माण कार्य की समय-सीमा निर्धारित की जाएगी.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










