बिजली कटते ही बंद हो जाता है मोबाइल टावर, परेशानी

Author Diksan raj|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

गम्हरिया में मोबाइल टावर की खराबी से एयरटेल उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कटते ही नेटवर्क गायब हो जाता है, जिससे छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि गम्हरिया गम्हरिया पंचायत के भागवत चौक से दक्षिण दिशा में स्थित मोबाइल टावर इन दिनों सफेद हाथी बन गया है. पिछले कई महीनों से बिजली कटते ही टावर पूरी तरह बंद हो जा रहा है, जिससे स्थानीय एयरटेल उपभोक्ताओं को संचार और इंटरनेट सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि टावर प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह समस्या बढ़ी है. पहले बिजली कटने पर टावर को चालू रखने के लिए डीजल जनरेटर लगा था, जिसे हटा दिया गया है. अभी टावर मुख्य रूप से बिजली और सोलर पैनल के भरोसे चल रहा है. सौर ऊर्जा के लिए जरूरी बैटरी बैकअप भी पिछले कई महीनों से खराब है या हटा लिया गया है. इस कारण बिजली जाते ही नेटवर्क गायब हो जाता है. लगातार नेटवर्क बाधित रहने से छात्रों, व्यापारियों और आम लोगों को दिक्कत हो रही है. जरूरी कॉल और ऑनलाइन काम ठप हैं। लोगों ने कंपनी से मांग की है कि बैटरी बदली जाए और जनरेटर की व्यवस्था फिर से शुरू की जाये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन