Madhepura News : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन को लेकर अभियान तेज

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Madhepura News : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन को लेकर अभियान तेज

मधेपुरा जिले के पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर छात्राओं के नामांकन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

मधेपुरा के पुरैनी से वसीम अख्तर की रिपोर्ट Madhepura News : मधेपुरा जिले के पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर छात्राओं के नामांकन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र की सभी पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है. विद्यालय की वार्डेन और शिक्षिका विभिन्न पंचायतों और टोला-मोहल्लों में जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहीं हैं. अभियान के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि विद्यालय में छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध है. विद्यालय की वार्डन एवं संबंधित कर्मियों द्वारा बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस योजना का लाभ उठाने की अपील की जा रही है. वार्डेन श्वेता भारती ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित एवं शिक्षा से दूर रह रही बालिकाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वे भी शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें. साथ ही, नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन