Madhepura News : एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Madhepura News : एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना का बुधवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मुरलीगंज (मधेपुरा) से संजय कुमार की रिपोर्ट Madhepura News : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना का बुधवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में परेड का जायजा लिया और पुलिस बल की तैयारियों का आकलन किया. इस दौरान मुरलीगंज थाने में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नूरूल हक भी मौजूद रहे. निरीक्षण के उपरांत एसपी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि थानों का नियमित निरीक्षण पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है और यह प्रक्रिया रूटीन के तहत की जाती है. उन्होंने विभिन्न लंबित मामलों, अनुसंधान की प्रगति, जनता से जुड़े मुद्दों, अपराध नियंत्रण एवं भूमि विवाद जैसे मामलों की समीक्षा की. एसपी ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब, नशा, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों-इंस्पेक्टर, एएसआई एवं चौकीदारों को भी सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा सात वर्ष से अधिक सजा वाले गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन हेतु कुर्की-जब्ती अभियान चलाया जाए. शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा. एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि नोटिस वाले मामलों में समय पर तामिला सुनिश्चित की जाए और अनुसंधानकर्ता निर्धारित समय पर अपनी रिपोर्ट समर्पित करें, ताकि कोई भी मामला लंबित न रहे. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु डीएसपी थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और समय-समय पर क्राइम मीटिंग के माध्यम से सभी मामलों की मॉनिटरिंग की जाती है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन