नाबालिग को साजिश के तहत गायब करने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Author Kounan wasir|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

उदाकिशुनगंज में 16 वर्षीय नाबालिग के लापता होने पर पिता ने साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि,उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के राम टोला वार्ड संख्या 4 निवासी संजय मेहतर ने अपने 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र के कथित अपहरण की आशंका जताते हुए उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा पुत्र की शीघ्र बरामदगी की मांग की है. थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में संजय मेहतर ने बताया है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब पांच बजे घर से लापता हो गया. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद रिश्तेदारों एवं परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि मोहल्ले की नंदिनी कुमारी उर्फ मधु कुमारी, कोमल कुमारी तथा उनके परिवार के सदस्यों ने आपसी साजिश के तहत उनके पुत्र को गायब कर दिया है. आवेदक ने आशंका जताई है कि लड़की से बातचीत को लेकर उसके पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है. पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा नाबालिग पुत्र की शीघ्र बरामदगी की मांग की है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि कोमल कुमारी व मधु कुमारी कुमारी को थाने पर बुलाकर पुछताछ किया गया है. जिसमें मधु कुमारी के मोबाईल कॉल डिटेल्स से पता चला कि विगत छह माह से गायब हुए लड़के कुंदन कुमार से बातचीत होती थी. जिसको लेकर लड़का के पिता संजय मेहतर अपने पुत्र को डांट फटकार किया था. इसी डर से लड़का विगत चार जूलाई से घर से भागा हुआ है. पुलिस आवेदन के आधार पर अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन