Madhepura News : स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में शिलापट्ट निर्माण की प्रक्रिया तेज

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Madhepura News : स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में शिलापट्ट निर्माण की प्रक्रिया तेज

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में स्मृति शिलापट्ट स्थापित करने की मांग को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से कौनैन बशीर की रिपोर्ट Madhepura News : स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में स्मृति शिलापट्ट स्थापित करने की मांग को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सचिवालय के पर दर्ज आवेदन के आलोक में बिहार सरकार के गृह विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार झा द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित पार्क में सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आकर्षक शिलापट्ट स्थापित करने तथा उस स्थल को स्मृतिपार्क के रूप में विकसित करने का आवेदन दिया गया था. दिए गए आवेदन को मुख्यमंत्री सचिवालय के ई कॉपिलेंस दासबोर्ड के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजा गया. गृह विभाग द्वारा जारी पत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग को इस आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने भी पत्र जारी कर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद उदाकिशुनगंज को आवेदन में वर्णित बिंदुओं के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है. पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कार्रवाई की प्रति आवेदक को भी उपलब्ध कराई जाए. इस संबंध में मैं हूं उदाकिशुनगंज के संस्थापक सह समाजसेवी बसंत कुमार झा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में शिलापट्ट लगाना न केवल उनके योगदान को याद करने का माध्यम है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का भी कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि इस दिशा में वे लगातार प्रयासरत थे. अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू होना सकारात्मक संकेत है. जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन