Madhepura News : मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के 35 कैडेट थल सेना कैंप के लिए चयनित

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Madhepura News : मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के 35 कैडेट थल सेना कैंप के लिए चयनित

तीन मई से बरौनी में आयोजित 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के 35 कैडेट भाग लेंगे.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट Madhepura News : तीन मई से बरौनी में आयोजित 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के 35 कैडेट भाग लेंगे. एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने बताया इस शिविर में विशेष रूप से थल सेना कैंप के लिए चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कैडेट्स को उनकी दक्षता के आधार पर चुना जाएगा. इस कैंप में मुख्यतः सात आठ प्रकार की कठिन प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित की जाती हैं, जो कैडेटों के शारीरिक और मानसिक कौशल का परीक्षण करती हैं. फायरिंग,एडवांस फायरिंग,मानचित्र पढ़ना, जजिंग डिस्टेंस और फील्ड सिग्नल, हेल्थ और हाइजीन, टेंट पिचिंग, ड्रिल,लाइन एरिया के प्रतियोगिता का तैयारी किया जायेगा. कैंप में कैडेट्स को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग और सामाजिक कौशल के साथ-साथ अनुशासन और देशभक्ति का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. जो उन्हें सेना और अन्य क्षेत्रों में भविष्य के लिए तैयार करेगा. इस कैंप के लिए महाविद्यालय के 35 कैडेट्स का चयन किया गया है.

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन