बिहार युवा कुर्मी मंच की बैठक

बिहार युवा कुर्मी मंच की बैठक मधेपुरा. बिहार कर्मी युवा मंच का तीन दिवसीय दौरे पर आये प्रदेश अध्यक्ष राजा रवि प्रियदर्शी और प्रदेश उपाध्यक्ष युगल पटेल ने मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में बैठक कर कुर्मी जाति को एकजुट करने पर जोर डाला. कुर्मी कुल के सभी बिखरी उपजातियों को एकत्रित […]
बिहार युवा कुर्मी मंच की बैठक मधेपुरा. बिहार कर्मी युवा मंच का तीन दिवसीय दौरे पर आये प्रदेश अध्यक्ष राजा रवि प्रियदर्शी और प्रदेश उपाध्यक्ष युगल पटेल ने मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में बैठक कर कुर्मी जाति को एकजुट करने पर जोर डाला. कुर्मी कुल के सभी बिखरी उपजातियों को एकत्रित करने के बारे में विचार किया गया. वहीं जाति के सभी युवा वर्ग से आह्वान किया गया कि एकजुटता से ही जाति का उत्थान संभव है. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पटेल, महेंद्र पटेल, संजय मेहता, कुणाल राय, प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार मंडल, दयानंद मेहता, विकास मंडल एवं सभी कुर्मी मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे. उपलब्ध हुआ एंटी रैबीज वैक्सीन मधेपुरा. जिले में विगत कई सप्ताह से चल रही एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी को दूर करते हुए बुधवार को वैक्सीन की बड़ी खेप सदर अस्पताल पहुंची. प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डा शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तीन हजार एंटी रैबीज वैक्सीन सदर अस्पताल पहुंच गयी है. इसे जिले के सभी पीएचसी को आपूर्ति कर दी जायेगी. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. उदाकिशुनगंज में पशु चिकित्सा शिविर आज मधेपुरा. मधेपुरा जिला अंतर्गत एंबुलेंटरी वैन द्वारा जिले के विभिन्न पशु चिकित्सालयों के तहत सुदूर ग्रामो में परिचालन कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को उदाकिशुनगंज में शिविर का आयोजन किया गया जायेगा. जिला पशु पालन पदाधिकारी ने बताया कि उदाकिशुनगंज के ग्रामीण इलाको के पशु पालक शिविर में पशु की चिकित्सा एवं परामर्श प्राप्त कर सकते है. शिविर में डा राजीव रंजन राय एवं डा संतोष कुमार मौजूद रहेंगे. इन चिकित्सकों के मोबाइल नंबर 9525977995 व 9631249974 हैं. शिविर के बारे में इनसे जानकारी ली जा सकती है. सांसद का जन्म दिन आज मधेपुरा. सांसद राजेश रंजन का जन्म दिन गुरूवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता मनायेंगे. सुबह साढ़े दस बजे विवि परिसर, 12 बजे सांसद कार्यालय, साढ़े 12 बजे सदर अस्पताल में फल वितरण एवं दो बजे सधुआ में कार्यक्रम आयोजित कर जन्म दिन मनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










