मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने शराब एवं सूखा नशा के खिलाफ चलाया अभियान

Updated:
विज्ञापन
मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने शराब एवं सूखा नशा के खिलाफ चलाया अभियान

मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने शराब एवं सूखा नशा के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन

मधेपुरा.

मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध अभियान चलाया. अभियान के तहत घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाहा में छापेमारी करते हुए 65 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया. वहीं रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी ओर अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत अरार नहर पर छापेमारी करते हुये 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया. इस कार्रवाई में संलिप्त अंशु कुमार व मो मुस्तकीम को गिरफ्तार किया. वहीं अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेशना नहर पर छापेमारी करते हुये लगभग 10 लीटर चुलाई शराब बरामद कर सतीश कुमार व सनोज मेहता को गिरफ्तार किया. वही शराब सेवन करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन