ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला

ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला फोटो – मधेपुरा 22कैप्शन – प्रदर्शन करते बच्चे एवं ग्रामीण-प्रधानाध्यापक पर लगाया मनमानी का आरोप प्रतिनिधि, चौसा प्राथमिक विद्यालय टपुआ टोला में प्रधानाध्यापक मनमानी के विरुद्ध स्थानीय ग्रामीणों विद्यालय में ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका इंदू कुमारी पर आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक के द्वारा पोशाक […]
ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला फोटो – मधेपुरा 22कैप्शन – प्रदर्शन करते बच्चे एवं ग्रामीण-प्रधानाध्यापक पर लगाया मनमानी का आरोप प्रतिनिधि, चौसा प्राथमिक विद्यालय टपुआ टोला में प्रधानाध्यापक मनमानी के विरुद्ध स्थानीय ग्रामीणों विद्यालय में ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका इंदू कुमारी पर आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक के द्वारा पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि में हेराफेरी की गयी है. बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है.इस दौरान देवव्रत मंडल, प्रेमशंकर मंडल, उपेंद्र मंडल, फेकन मंडल, डा श्याम मंडल, प्रहलाद साह, अखिलेश मंडल, हिरालाल मंडल, दिलीप मंडल, नरेश मंडल, प्रमोद मंडल, अवधेश मंडल सहित सैकडों ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक माह में 10 से 12 दिन ही मध्यान भोजन दिया जाता है. वहीं प्रत्येक वर्ष विद्यालय के रंग रोगन, मरम्मत आदि के लिए रूपया आता है फिर भी विद्यालय की स्थिति जर्जर है. विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने लिए रूम है. विद्यालय के ही भवन में मध्यान्ह भोजन बनाया जाता है. वहीं किचन शेड की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है. यहां छोटे – छोटे वृक्ष निकल गया है.ग्रामीणों ने बताया कि पोशाक राशि के लिए 29 हजार रुपया वर्ग एक – दो के बच्चों के बीच वितरण किया जाना था. इसमें 76 छात्रों को तीन सौ रुपये की दर से वितरित किया गया. शेष राशि गायब. वहीं तीन, चार एवं पांच वर्ग के बच्चों के लिए 84 हजार रूपया आया. जिसमें मात्र 122 बच्चों के बीच राशि का वितरण किया गया. लेकिन बाकी बचे राशि का कोई हिसाब किताब नहीं है. बाद में फिर 73 हजार रूपया एक से पांच वर्ग के बच्चे के बीच वितरण के लिए विभाग के द्वारा आवंटित किया गया. लेकिन इस राशि का कोई हिसाब प्रधानाध्यापक के पास नहीं है. विद्यालय के कई दर्जन बच्चे ऐसे है जो पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि से वंचित है. इस बाबत ग्रामीणों ने पूर्व अध्यक्ष प्रमिला देवी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया गया. लेकिन इस ओर कोई अधिकारी ध्यान देना उचित नहीं समझा. विरोध प्रदर्शन के दौरान वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि श्याम मंडल को 7739866870 से फोन कर धमकी दी गयी कि अगर आप विद्यालय ताला एवं ग्रामीण नहीं खुलवाते है तो दस मिनट के अंदर में बुरा परिणाम होगा. वहीं ग्रामीणों को बगल के विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने समझाने बुझाने का कोशिश किया. लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि जब तक जिला पदाधिकारी विद्यालय नहीं आयेंगे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. — वर्जन — विद्यालय की विधि व्यवस्था एवं किये गये कार्यों के बारे में पूछते हैं तो कहती है कि पहले जिला पदाधिकारी से लिखवा कर लाओ इसके बाद दिखाएंगे. प्रमिला देवी, शिक्षा समिति अध्यक्ष, प्राथमिक विद्यालय टपुआ टोला, चौसा, मधेपुरा.– वर्जन — मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है- इंदु कुमारी, प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय टपुआ टोला, चौसा, मधेपुरा———‘ मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मैं जानकारी लेने के बाद इस मामले में उचित कार्यवाही करूंगा’- कैलाश प्रसाद चौधरी, बीइओ, चौसा फुलौत में भी ग्रामीणों ने स्कूल को कराया बंदफुलौत . फुलौत मैं बाबा जयसिंह की मेला की तैयारी जोर सोर सै किया जा रहा है. अगहन पूर्णिमा के दिनांक 25 दिसंबर को संध्या चार बजे पंडितो के द्वारा बाबा जयसिंह के प्रतिमा को अस्थापित किया जाता है. मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ, साथ तरह तरह के खेल तमाशे तथा झूले और सिनेमाघर की व्यवस्था की जायेगी. मेले में कुश्ती का आयोजन रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










