एसडीओ ने किया थाना का औचक निरीक्षण

Published at :22 Dec 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने किया थाना का औचक निरीक्षण

एसडीओ ने किया थाना का औचक निरीक्षण ग्वालपाडा . ग्वालपाडा थाना का औचक निरीक्षण डीएसपी रहमत अली के द्वारा किया गया. नरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, एसआई दिनकर दयाल, राज कुमार साह के अलावे अन्य पुलिस कर्मी मौजुद थे. निरीक्षण के क्रम मे डीएसपी के द्वारा महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुए एसएचओ […]

विज्ञापन

एसडीओ ने किया थाना का औचक निरीक्षण ग्वालपाडा . ग्वालपाडा थाना का औचक निरीक्षण डीएसपी रहमत अली के द्वारा किया गया. नरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, एसआई दिनकर दयाल, राज कुमार साह के अलावे अन्य पुलिस कर्मी मौजुद थे. निरीक्षण के क्रम मे डीएसपी के द्वारा महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुए एसएचओ को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की आपराधिक चरित्र के लोगो नजर रखे. सर्दी के मौसम मे अपराधी कोहरे का लाभ उठा कर वारदातों को अंजाम देते है. एसी परिस्थिति मे सुबह शाम संवेदनशील जगहों पर नजर रखने एवं सुबह शाम वाहनों पर भी नजर रखने के साथ ही साथ लंबित मामलों के अनुसंधान मे तेजी लाये जाने का निर्देश दिया. ग्रामीणों ने किया विरोधघैलाढ . प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर गांव के चिकनी पार पर एक निजी जमीन पर कब्जा करने आये दूसरे पक्ष के लोगों का ग्रामीणों ने विरोध किया. तनाव की सूचना मिलने पर एएसआई पशुपति सिंह, सुदामा सिंह, सीओ सतीश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत किया. उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की. गौरतलब है कि इस जमीन पर पहले भी जबरन कब्जा करने की कोशिश की गयी थी. मामला न्यायालय में अधिकारियों ने दोनों पक्षों को न्यायालय का निर्णय आने तक इस मामले में कुछ भी करने से मना किया एवं शांति बनाये रखने को कहा. वृद्ध जख्मी मधेपुरा. मंगलवार को जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र के चंदन पट्टी पट्टी निवासी वृद्ध महिला अलिमा बेगम साइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गयी. जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि अलीमा बेगम अपनी घर की और आ रही थी. इस दौरान गम्हरिया की ओर एक अनियंत्रित साइकिल सवार ने महिला को जोरदार ठोकर मार दिया. परीजनों के द्वारा जख्मी महिला को सदर अस्पताल लाया गया. जहां उपचार किया जा रहा है. सड़क दुर्घटना में दो घायल मधेपुरा. मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित एनएच 106 के टीपी कॉलेज के सामने दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये. घायल व्यक्ति मिशन कोलनी निवासी संदीप साह एवं दीपक साह ने बताया दोनों व्यक्ति स्कूटी से सिंहेश्वर की ओर जा रहे थे. सामने से आ रहे टैंपू से टकरा कर घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन