मुंगेर ने कटिहार को 46 रन से हराया

Published at :22 Dec 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर ने कटिहार को 46 रन से हराया

मुंगेर ने कटिहार को 46 रन से हराया -डाॅ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अंतर जिला ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच मुंगेर के नाम – बुधवार को तीसरा लीग मैच भागलपुर व पटना के बीच खेला जायेगा फोटो – मधेपुरा 24कैप्शन – कटिहार एवं मुंगेर के बीच खेल का रोमांचक दृश्य प्रतिनिधि, पुरैनी मुख्यालय स्थित […]

विज्ञापन

मुंगेर ने कटिहार को 46 रन से हराया -डाॅ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अंतर जिला ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच मुंगेर के नाम – बुधवार को तीसरा लीग मैच भागलपुर व पटना के बीच खेला जायेगा फोटो – मधेपुरा 24कैप्शन – कटिहार एवं मुंगेर के बीच खेल का रोमांचक दृश्य प्रतिनिधि, पुरैनी मुख्यालय स्थित डाॅ भीमराव अंबेडकर मैदान में आयोजित डाॅ भीमराव अबेडकर मेमोरियल अंतर जिला ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच मंगलवार को मुंगेर और कटिहार के बीच खेला गया. मैच के दौरान मैदान में झुमते दर्शकों की भीड़ के बीच खेलते खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिख रहा था. मंगलवार को खेले गये इस मैच के मुख्य अतिथि धानी इंटरप्राइजेज पुरैनी के प्रोपराइटर दीपक पंसारी थे. खेल की आयोजन कमेटी के संयोजक आलोक राज व अध्यक्ष संजय साह की निगरानी में मैच की शुरुआत टॉस उछालने के बाद किया गया. मुंगेर की टीम के कप्तान नवल कुमार सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. बेहद रोमंचक प्रदर्शन करते हुए मुंगेर टीम के बल्लेबाज दीपू के शानदार 69 रन व प्रेम अर्यण उर्फ माहनंदा के ताबड़तोड़ 41 रन नोट आउट कीमदद से मुंगेर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे 5 विकेट खो कर 156 रन बनाये. कटिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौतम ने 4ओवर मे 20 रन देकर 2 विकेट झटके. जवाब में 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम 18.1ओवर मे 110 रन पर ही ढेर हो गयी. कटिहार की और से बल्लेबाज विक्रम प्रताप ने 27 , राहुल व बद्रे आलम ने 22-22 रन बनाय. मुंगेर की और से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने 3, कुंदन ने 2, प्रेम अर्यन ने 2, और दीपू ने एक विकेट लिये. इस बेहद रोमंचक मुकाबले मे मुंगेर की टीम 46 रन से जीत अपने हिस्से मे की. आलराउंड परफॅारमेन्स के लिये मुंगेर के बल्लेबाज दीपू को मैन औफ द मैच घोषित किया गया. दीपू को मैन आफ द मैच का पुरस्कार पुरैनी पंचायत की मुखिया करुणा देवी के द्वारा दिया गया. बुधवार को तीसरा लीग मैच भागलपुर और पटना के बीच खेला जयेगा. मैच में निर्णायक की भूमिका डाॅ बिनोद सहनी व मुन्ना ठाकुर ने जहां अदा की वहीं तीसरे निर्णायक अखिलेश मेहता थे. उद्घोषक के रूप मे आयोजन कमेटी के प्रवक्ता आर्यण रस्तोगी, सुनील पासवान,कौशल किशोर भारती, अवधेश आर्या ,कैप्टन राय एंव स्कोरर केपी प्रभाकर व कुणाल कुमार थे. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सचिव बिलाश शर्मा उपाध्यक्ष वसीम अख्तर, कोषाध्यक्ष नारायण चौधरी, बिनोद कांबली, गौरव राय, अवधेश राज,दीपक पंसारी,बिष्णु केडिया,अखिलेश सहनी,पंकज कुमार, अमन कुमार, मुनीलाल कुमार, मो मुबारक आदि काफी सक्रिय देखे गये. मैच के दौरान मैदान के चारों ओर काफी संख्या मे दर्शकों ने शानदार खेल का आनंद उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन