सर्द भरी रात में कलाकारों ने दर्शकों को झुमाया

सिंहेश्वर : प्रखंड के सुखासन पंचायत में अगहन पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेला के अंतिम दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्द भरती रात में देश भर के कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीएम संजय कुमार निराला, बीडीओ अजीत कुमार एवं […]
सिंहेश्वर : प्रखंड के सुखासन पंचायत में अगहन पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेला के अंतिम दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सर्द भरती रात में देश भर के कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीएम संजय कुमार निराला, बीडीओ अजीत कुमार एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरूआत एस के म्यूजिकल ग्रुप भागलपुर के कलाकार पंकज ने गणेश वंदना से की.
इस दौरान कलाकार सौम्या, स्वीटी, शिल्पा ने एक से बढ़ कर गीत व संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. कलाकार प्रियंका, निशा व स्वीटी के बेहतरीन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों झूमने पर मजबूर कर दिया. मौके पर सदर एसडीएम ने मेला के सफल संचालन को लेकर मेला कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा
कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द का माहौल कायम होता है. एसडीएम ने कहा कि सुखासन मेला में जहां मनोरंजन के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने का मौका मिलता है. वहीं यहां ग्रामीण परिवेश की संस्कृति दिखती है. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल सहित उत्तर प्रदेश,
बंगाल झारखंड, दिल्ली, बनारस एवं बिहार के विभिन्न जिलों के महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव ने कहा कि कोसी क्षेत्र में अच्छे और प्रतिभावान कलाकारों की कोसी के इलाके में कमी नहीं है. उन्होंने अगहन पंचमी के धार्मिक महत्व को समझाते हुए लोगों से रीति निभाने के दौरान कुरीति से दूर रहने की अपील की.
उन्होंने कहा कि दो नदियों के संगम पर वैसे तो यह मेला सालों से लगाया जाता रहा है लेकिन हाल के कुछ वर्षों से हम ग्रामवासी बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेला का आयोजन करते हैं.
इस अवसर पर उप प्रमुख राजेश कुमार झा, मेला कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, मुकेश कुमार मुन्ना,सचिव शिव चंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय मेहता, सियाराम यादव, अनिल यादव, रूपेश कुमार, संजय कुमार, उमेश कुमार, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश कुमार, खेल शिक्षक अभिमन्यु कुमार,
जिला सचिव गुलशन कुमार, विक्की कुमार, नरेश कुमार, नेहरू कुमार, राहुल कुमार, सहित मेला कमेटी के दर्जनों सदस्य एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










