डीजल अनुदान का लिया जा रहा आवेदन

Published at :21 Dec 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान का लिया जा रहा आवेदन

डीजल अनुदान का लिया जा रहा आवेदन घैलाढ़ . प्रखंड के सभी नौ पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक के द्वारा शिविर लगाकर रबी फसल की पटवन के लिए डीजल अनुदान के लिए किसानों से आवेदन लिया जा रहा है. जबकि राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशि तीन […]

विज्ञापन

डीजल अनुदान का लिया जा रहा आवेदन घैलाढ़ . प्रखंड के सभी नौ पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक के द्वारा शिविर लगाकर रबी फसल की पटवन के लिए डीजल अनुदान के लिए किसानों से आवेदन लिया जा रहा है. जबकि राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशि तीन किश्त में देने की बात कहीं गयी है. प्रथम किश्त का आवेदन किसान सलाहकारों के द्वारा लिया जा रहा है. इसके बारे में प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयजंत रजक ने बताया कि डीजल अनुदान के साथ डीजल कैश मेमो, भूस्वामित्व या जमीन के माल गुजारी रसीद, वोटर कार्ड आवेदन के साथ संलग्न कर जमा करना है. छात्रों को राशि बैंक खाते के माध्यम से घैलाढ़ . प्रखंड में एक जनवरी से छात्र -छात्राओं को बैंक खाते के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को छात्र – छात्राओं का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया है. हालांकि प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में छात्रों का खाता नहीं खुल पाया है. एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने बताया कि बीइओ का पत्र मिला है. छात्रों की सूची के साथ परिचय पत्र मिलने पर खाता खोला जायेगा. डाकघर में कोर बैंकिंग की शुरुआत बिहारीगंज . प्रखंड के डाकघर में सोमवार को ग्राहकों की सुविधा के लिए कोर बेंकिंग की शुरूआत की गयी. इसका उद्घाटन सहरसा के डाक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा फीता काट कर किया गया. मौके पर उन्होंने बताया कि अन्य डाक घरों को भी कोर बेंकिंग से जोड़ा जायेगा. मौके पर डाक सहायक सुशील प्रसाद सिंह, कुमार सौरभ सहनी, महेंद्र प्रसाद यादव, उदित कुमार, ननकी सिंह, सुशील सिंह सहित अन्य डाक कर्मी मौजूद थे. प्रतियोगिता से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास फोटो – मधेपुरा 22कैप्शन – – मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग कार्यक्रम 2015-16 के अंतर्गत संकुल स्तरीय कार्यक्रम आयोजन में बीइओ ने कहा प्रतिनिधि, जीतापुर मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग कार्यक्रम 2015-16 के अंतर्गत संकुल स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया. इसमें मध्य विद्यलाय बेलाड़ी, मध्य विद्यलाय पड़वा नवटोल, मध्य विद्यालय नरसिंह बाग, मध्य विद्यालय मलिया संकुल के मध्य विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, राम गुलाम गुप्ता, जर्नादन प्रसाद निराला ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर संकुल समन्वयक नारायण कुमार, अशोक कुमार, हीरा रजक, सुनील कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में एक सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, उंची कूद, लंबी कूद, पेंटिंग, वॉली बॉल, कबड्डी, क्विज प्रतियोगिता को शामिल किया गया है. प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को प्रखंड स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास होता है. मौके पर प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार, चतुरानंद सिंह, सुनीता कुमारी, दीनबंधु कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, प्रभाष कुमार सहित विद्यालय सभी शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन