आठ महादलितों का घर उजाड़ा, विवाद थमा

Published at :20 Dec 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
आठ महादलितों का घर उजाड़ा, विवाद थमा

चौसा : प्रखंड क्षेत्र के पैना पंचायत के छोटकी बढौना में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में उत्पन्न विवाद को प्रशासनिक सक्रियता ने शांत कर दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उदाकिशुनगंज एसडीओ मुकेश कुमार, सीओ अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा […]

विज्ञापन

चौसा : प्रखंड क्षेत्र के पैना पंचायत के छोटकी बढौना में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में उत्पन्न विवाद को प्रशासनिक सक्रियता ने शांत कर दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उदाकिशुनगंज एसडीओ मुकेश कुमार, सीओ अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर विवाद को समाप्त कराया.

जानकारी के अनुसार रविवार की संध्या रास्ते के विवाद में एक पक्ष के लोग आठ महादलित परिवार के आठ घर को उजाड़ दिया. घटना की सूचना पर पूरा प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया और घटना स्थल पर पहुंच कर विवाद को समाप्त कराया. मौके पर सीओ अजय कुमार ने बताया कि जिस जमीन पर विवाद चल रहा है वह जमीन बिहार सरकार की है.

इसके बगल में ग्रामीण की जमीन है. जिससे यहां के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही लोग पारमानंद राम, लक्ष्मण राम, सीतल राम, कस्तूरी राम ,मो सीला देवी, किशोर राम, नरेश राय के घर को उजाड़ दिया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर नाजो रजक और महेंद्र भगत पर आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन