विशेष छापेमारी अभियान में गिरफ्तारी

विशेष छापेमारी अभियान में गिरफ्तारी शंकरपुर . शंकरपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शनिवार को विभिन्न कांड के पंाच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है़ इस बाबत थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि न्यायालय में जीआर संख्या 1952 के मौरा राम नगर निवासी पवन दास, हीरा लाल दास, दिनेश दास, श्याम सुंदर दास […]
विशेष छापेमारी अभियान में गिरफ्तारी शंकरपुर . शंकरपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शनिवार को विभिन्न कांड के पंाच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है़ इस बाबत थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि न्यायालय में जीआर संख्या 1952 के मौरा राम नगर निवासी पवन दास, हीरा लाल दास, दिनेश दास, श्याम सुंदर दास एवं जीआर संख्या 942/9 के राम नगर निवासी बिजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया. आरोपियोंं को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया़ छापेमारी दल में एएसआई श्रीनाथ सिंह एवं थाना रिर्जव पुलिस शामिल थे़धूमधाम से मनायी परमहंस महाराज की जयंतीगम्हरिया . प्रखंड मुख्यालय के संत सेवी नगर गम्हरिया में बीसवीं सदी के संत महर्षि संत सेवी परमहंस जी महाराज के 96 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी़ पूज्य महर्षि संत सेवी परमहंस जी महाराज की अवतरण भूमि गम्हरिया में महर्षि संत सेवी आश्रम में रविवार को जयंती पर तमाम दूर-दूर से सत्संग प्रेमी इस पुनीत अवसर पर संत के परम प्रिय शिष्य का पदार्पण गम्हरिया में होने की बात की सराहना की़ उन्होंने बताया कि इस युग के महान पुरूष महर्षि संत सेवी परमहंस जी महाराज संत सदगुरू महर्षि मेंही परमहंस महाराज के मस्तिष्क थे तो संत महर्षि साही जी महाराज हृदय थे़ ज्यों ही गम्हरिया सत्संग भवन के आचार्य कैलाश बाबा ने बताया कि तुलसी पक्षी के पीये, घटे सरिता नीर, दान दिये धन न घटे जो सोहाय रघुवीर, वहीं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया गया था़ मौके पर हरिश्चंद्र भगत, राजेंद्र भगत, उपेंद्र दास, श्रवण कुमार दास, शत्रुघ्न भगत, सुभाष साह, मनोहर भगत, ब्रहमदेव भगत, प्रमोद भगत, कृष्णा देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, सरिता देवी आदि लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










