आग लगने से नौ परिवार के 11 घर जले

Published at :20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से नौ परिवार के 11 घर जले

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरा झरकाहा के वार्ड नंबर 16 में शनिवार की रात आग लगने से नौ परिवार के 11 घर जल गये. जानकारी के अनुसार मोरा झरकाहा पंचायत के वार्ड नंबर 16 में गौरिहारी टोला में शनिवार की रात करीब दस बजे घूर की चिंगारी से अचानक आग लग गयी. […]

विज्ञापन

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरा झरकाहा के वार्ड नंबर 16 में शनिवार की रात आग लगने से नौ परिवार के 11 घर जल गये. जानकारी के अनुसार मोरा झरकाहा पंचायत के वार्ड नंबर 16 में गौरिहारी टोला में शनिवार की रात करीब दस बजे घूर की चिंगारी से अचानक आग लग गयी. इससे रामचंद मुखिया के एक घर, बिजो मुखिया के एक घर, देवो मुखिया के दो घर, बाल देव मुखिया के दो घर, राजेश मुखिया एक घर, मदन मुखिया के एक घर, नीरन मुखिया के एक घर, चंदर मुखिया के एक घर, छट्ठू मुखिया के एक घर जल कर राख हो गया.

वहीं रामचंद्र मुखिया के 15 हजार नकदी ओर बालदेव मुखिया के भी पांच हजार नकदी सहित सभी परिवार के कपड़ा अनाज, वर्तन सहित अन्य सामग्री जल कर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अग्निकांड की सूचना तत्काल अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश सेराफिम एवं थानाध्यक्ष अनंत कुमार को दी गयी.

जिसको लेकर सीओ ने अहले सुबह अग्नि पीडि़त के यहां पहुंच कर जांच पड़ताल कर सभी नवो पीडि़त परिवार को 47 सौ रुपये नकदी व एक क्विंटल अनाज तत्काल प्रदान किया गया. अगलगी के पीड़ितों को विधायक ने दी सहायता शंकरपुर . थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरा झरकाहा के वार्ड नंबर 16 गोढियारी टोला में शनिवार की रात हुई अग्नि कांड की घटना सूचना मिलते ही विधान पार्षद नूतन सिंह और छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने पीडि़त टोला पहुंच पीडि़त परिवारों से मिले एवं ढांढस बंधाया़

उन्होंने सभी पीडि़त परिवार के लोगों को सहायता स्वरूप तत्काल कंबल, थाली, गिलास प्रदान किया़ मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विधान पार्षद एवं विधायक से सड़क, पुल पुलिया की स्थिति सुधारने की दिशा में ध्यान देने कहा. विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें तत्काल सूचना दें.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंकरपुर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में विधान पार्षद नूतन सिंह और विधायक नीरज कुमार बबलू को माल्यार्पण कर स्वागत किया़ मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, उप प्रमुख ब्रजेश कुमार ब्ड्डू, मुखिया प्रतिनिधि जवाहर खां, शषि भूषण कुमार यादव, राम शोभा यादव, गुड्डू यादव, रमेष कुमार यादव, शंभु यादव के अलावा भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन