अलग-अलग स्थानों पर तीन बाइक की चोरी

Published at :01 Dec 2015 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर तीन बाइक की चोरी

अलग-अलग स्थानों पर तीन बाइक की चोरी प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर का आतंक बढ़ गया है. सदर थाना पुलिस इस चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में पुरी तरह नाकामयाब साबित हो रही है. सोमवार की संध्या और रात्रि में जिला मुख्यालय की तीन अलग – अलग जगहों से तीन […]

विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर तीन बाइक की चोरी प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर का आतंक बढ़ गया है. सदर थाना पुलिस इस चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में पुरी तरह नाकामयाब साबित हो रही है. सोमवार की संध्या और रात्रि में जिला मुख्यालय की तीन अलग – अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी हो गयी. जानकारी अनुसार मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से सोमवार की संध्या मिराज अहमद की पैशन प्रो बाइक चोरी हो गयी. वहीं देर रात सब्जी बाजार स्थित परवेज आलम उर्फ आजाद के घर से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया. इन दोनों मामलों में सदर थाना में आवेदन देकर पीडि़त ने बाइक बरामद करने की गुहार लगायी है. वहीं शहर के पुरानी बाजार से भी एक बाइक की चोरी होने की बात कही जा रही है. बाइक चोर के बढ़ते आतंक से शहरवासी परेशान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन