प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने संभाला बीईओ का प्रभार

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने संभाला बीईओ का प्रभार

प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने संभाला बीईओ का प्रभार

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली पड़े पद पर शुक्रवार को प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने प्रभार संभाल लिया. उन्होंने उदाकिशुनगंज स्थित बीआरसी भवन में पदभार ग्रहण किया. नव पदस्थापित बीईओ के स्वागत में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार किशोर केशरी, सचिव ललन कुमार दीनबंधु ने सम्मानित किया. वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार किशोर केशरी ने कहा कि सभी शिक्षक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पठन-पाठन कार्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सचिव ललन कुमार दीनबंधु ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पूरी जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन