निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, खाद्यान्न भंडारण को लेकर दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, खाद्यान्न भंडारण को लेकर दिया निर्देश

निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, खाद्यान्न भंडारण को लेकर दिया निर्देश

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. राज्य स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य रुपेश कुमार गुलटेन ने गुरुवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान गोदाम में रखे खाद्यान्न के भंडारण की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर खाद्यान्न सामग्री व्यवस्थित तरीके से नहीं रखी गयी थी. उन्होंने व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव को कहा कि किसी भी परिस्थिति में खाद्यान्न सामग्री इधर-उधर बिखरी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करना व्यापार मंडल की प्राथमिक जिम्मेदारी है. वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों को हो रही समस्याओं से भी समिति सदस्य को अवगत कराया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन