दो दर्जन से अधिक भू-विवाद का नष्पिादन

Published at :01 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक भू-विवाद का नष्पिादन

दो दर्जन से अधिक भू-विवाद का निष्पादन फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – -आलमनगर थाना परिसर में एसडीओ का जनता दरबार प्रतिनिधि, आलमनगर आलमनगर थाना परिसर में मंगलवार को एसडीओ उदाकिशुनगंज मुकेश कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में दो दर्जन भूमि विवाद के मामले का निष्पादन किया गया. जनता दरबार में बड़गॉंव मौजा के कर्मचारी दिलीप […]

विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक भू-विवाद का निष्पादन फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – -आलमनगर थाना परिसर में एसडीओ का जनता दरबार प्रतिनिधि, आलमनगर आलमनगर थाना परिसर में मंगलवार को एसडीओ उदाकिशुनगंज मुकेश कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में दो दर्जन भूमि विवाद के मामले का निष्पादन किया गया. जनता दरबार में बड़गॉंव मौजा के कर्मचारी दिलीप यादव उपस्थित नहीं रहने के कारण सात दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कई वर्षों से आलमनगर अंचल के बड़गांव मौजा के लगभग 25 एकड़ जमीन विवाद का निबटारा करने के साथ किरण प्रभा माध्यमिक विद्यालय बड़गांव की जमीन पर दूसरे व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती दखल पर एसडीओ अंचलाधिकारी को अविलंब अवैध दखल हटाने का आदेश दिया. वहीं गनोल गांव परचा धारी द्वारा जमीन जोतने के मामले पर जमीन मालिक को 15 दिनों के अंदर सीलिंग से मुक्त जमीन का दस्तावेज दिखाने को कहा एवं तत्काल दोनों पक्षों को संयम रखते हुए जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता दोनो पक्षों को खेत में कार्य नहीं करने का निर्देश दिया. वही एसडीओ मुकेश कुमार ने अंचलाधिकारी को परचाधारियों को दखल दिलाने का निर्देश दिया. जिस पर सीओ विकास सिंह ने उपस्थित फरियादियों को जल्द हीं दखल दिलाने की बात कही. साथ ही दो दर्जन से अधिक जमीनी विवाद का निबटारा किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि ज्यादातर बिवाद स्थानीय कर्मचारी के लापरवाही के चलते होता है. वहीं कर्मचारी को निर्देशित किया कि वे अपने काम सही तरीके से करें. मौके पर सीओ बिकास सिंह,थानाध्यक्ष राजेश रंजन, वरीय लिपिक संजय वर्मा, राजस्व कर्मचार रमेश चंद्र मेहता, एसआई राजेंद्र प्रसाद, जिला पार्षद सुबोध ऋषिदेव, जदय प्रखंड अध्यक्ष राजेश राय, मुखिया बीरेंद्र कुमार सिंह, जनार्दन मंडल,अंबिका शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने जनता दरबार में भाग लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन