सात प्रखंड के 94 पंचायत सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण

Published at :01 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
सात प्रखंड के 94 पंचायत सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण

सात प्रखंड के 94 पंचायत सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – मिथिलेश कुमार (उप विकास आयुक्त)– पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक-डीडीसी ने स्पष्टीकरण पूछते हुए दिये कड़े कार्रवाई के संकेत – योजनाओं की बदहाल स्थिति को देख पंचायत सचिवों को लगायी फटकार प्रतिनिधि, मधेपुरा डीआरडीए […]

विज्ञापन

सात प्रखंड के 94 पंचायत सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – मिथिलेश कुमार (उप विकास आयुक्त)– पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक-डीडीसी ने स्पष्टीकरण पूछते हुए दिये कड़े कार्रवाई के संकेत – योजनाओं की बदहाल स्थिति को देख पंचायत सचिवों को लगायी फटकार प्रतिनिधि, मधेपुरा डीआरडीए कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान पंचायत में संचालित योजनाओं की बदहाल स्थिति को देखते हुए उपविकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने मधेपुरा अनुमंडल के सात प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में तैनात 94 पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण पूछते हुए संबंधित पंचायत सचिवों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये. मंगलवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी सात प्रखंडों में पंचायती राज्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर पंचायत सचिवों की बैठक बुलाई गयी थी. समीक्षा के दौरान विभिन्न प्रखंड के कई पंचायतों में योजनाओं की बदतर स्थिति को देख कर डीडीसी ने संबंधित पंचायत सेवकों को कड़ी फटकार लगायी. लगभग सभी पंचायतों में योजनाओं की प्रगति संतोषप्रद नहीं नहीं रहने पर डीडीसी ने कहा कि सरकारी कर्मी जनकल्याण कारी योजनाओं को ससमय पूरा करने के लिए नियुक्त किये जाते है. लेकिन पर्याप्त आवंटन रहने के बावजूद योजना अपूर्ण होकर लटकी रहती है. यह सरासर सरकारी कर्मी के लापरवाही को दरशता है. इस लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. लापरवाह कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी. समीक्षा बैठक के दौरान बीआरजीएफ , चतुर्थ राज्य वित्त आयोग, 13वीं वित्त आयोग, 14 वीं वित्त आयोग सहित मुख्यमंत्री ग्रामोदय योजना की बिंदु वार समीक्षा की गयी. वहीं योजनाओं के संचालन के बाद टीन, वेट सहित अन्य रॉलिटी जमा नहीं करने की लापरवाही को डीडीसी ने सख्ती से लिया. इस दौरान योजनाओं की बदहाली को लेकर स्पष्टीकरण पूछते हुए सभी पंचायत सचिवों को तीन दिन के अंदर लिखित जवाब देने का आदेश भी दिया गया. बैठक में मधेपुरा, सिंहेश्वर, मुरलीगंज, गम्हरिया, घैलाढ़, शंकरपुर और कुमारखंड प्रखंड के सभी पंचायत सेवक उपस्थित थे. मौके पर कार्यालय अधीक्षक सपन चौधरी, जिला परिषद के सहायक अभियंता बलवंत कुमार, ओम प्रकाश अमित, रमेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन