बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Published at :30 Nov 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार प्रतिनिधि , मधेपुराशिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब की अर्ध वार्षिक बैठक क्लब के संरक्षक डाॅ जवाहर पासवान के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय उपाध्यक्ष प्रो निखिल सिंह व संचालन क्लब के संस्थापक महासचिव हर्ष वर्द्धन सिंह राठौर ने किया. बैठक के दौरान इस वर्ष के आगामी कार्यक्रमों […]

विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार प्रतिनिधि , मधेपुराशिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब की अर्ध वार्षिक बैठक क्लब के संरक्षक डाॅ जवाहर पासवान के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय उपाध्यक्ष प्रो निखिल सिंह व संचालन क्लब के संस्थापक महासचिव हर्ष वर्द्धन सिंह राठौर ने किया. बैठक के दौरान इस वर्ष के आगामी कार्यक्रमों का रूपरेखा तैयार किया गया. संचालन करते हुए महासचिव राठौर ने कहा कि 15 दिसंबर को कोसी सांस्कृतिक युवा महोत्सव 2015 का आयोजन किया जायेगा. जिसमें प्रमंडल के उभरते हुए युवा प्रतिभागी भाग लेंगे. वहीं डा कलाम प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा. वहीं अलविदा 2015 का आयोजन 31 दिसंबर को जिला मुख्यालय में किया जायेगा. इस अवसर पर प्रख्यात समाज सुधारक कृति बाबू की शताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया जाना है. जिसमें कोसी के विभिन्न क्षेत्रों के युवा प्रतिभाओं को एक मंच पर विशेष प्रतिभा कृति रत्न 2015 से सम्मानित किया जायेगा. बैठक में क्लब के संरक्षक डा जवाहर पासवान, प्रो सिद्धेश्वर काश्यप, संयुक्त सचिव संदीप शांडिल्य व अमित कुमार, मीडिया प्रभारी सारंग तनय, युवा संरक्षक शंकर सुमन व नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन