सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

फोटो- मधेपुरा 26कैप्शन- प्रतिनिधि, मधेपुरा17 वें राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड में माया विद्या निकेतन के सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2015 में सफल रहे छात्रों को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान माया विद्या निकेतन के निदेशक चंद्रिका यादव ने प्रतिभागियों को बधाई दी. उन्होंने कहा […]
फोटो- मधेपुरा 26कैप्शन- प्रतिनिधि, मधेपुरा17 वें राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड में माया विद्या निकेतन के सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2015 में सफल रहे छात्रों को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान माया विद्या निकेतन के निदेशक चंद्रिका यादव ने प्रतिभागियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने अप्रत्याशित सफलता हासिल कर विद्यालय ही नहीं जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के नीतीश, कृष्ण कांत, अनिकेत सफल रहे थे. वहीं 17 वें राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड में माया विद्या के छात्रों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य पदक हासिल करने में सफलता पायी थी. इसमें रिया सिंह, तानिशा, फैशल राजा एवं प्रतिक कुमार, प्रिंस कुमार, कुणाल कुमार, अभिनंदन कुमार एवं प्रिंस कुमार स्वर्ण पदक विजेता बने थे. वहीं शाहिल राज, राजा कुमार, युगांशु चौधरी, अंकित कुमार एवं चंद्रशेखर कुमार रजत पदक लेने में सफलता हासिल की थी. इसके अलावा रीया, सुमन कुमार, अनुपम भारतीय, मयंक मिश्रा एवं अंकित कुमार कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहे. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में समीर कुमार, रीया कुमारी, विशाल कुमार, तनुजा, शिवाली, आलोक ने विभिन्न विद्याओं में परचम लहराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










