एक महीने तक जिला स्थापना दिवस समारोह की परिकल्पना सराहनीय - कमिश्नर

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

एक महीने तक जिला स्थापना दिवस समारोह की परिकल्पना सराहनीय - कमिश्नर

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला स्थापना दिवस पर आजाद पुस्तकालय द्वारा एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम का किट जारी किया गया. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉ पूनम यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में कमिश्नर ( डिफेंस) वर्चस्व कुमार, एडीजे मीनाक्षी, मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक डॉ अशोक कुमार, प्रो ब्रजेश कुमार,आयोजन सलाहकार प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर, आजाद पुस्तकालय सचिव डॉ हर्ष वर्धन सिंह राठौर, एनएसएस पदाधिकारी नीलू कुमारी ने संयुक्त रूप से किट जारी किया. जिला स्थापना दिवस का थीम मधेपुरा कल आज व कल प्रेरक आजाद पुस्तकालय द्वारा जिला स्थापना दिवस को समर्पित किट जारी करते हुये कमिश्नर ने कहा कि मधेपुरा एक जिंदादिल जिला है, जो हमेशा अलग क्षेत्रों की गतिविधियों के लिए चर्चा में रहता है. आजाद पुस्तकालय द्वारा एक महीने तक स्थापना दिवस को समर्पित कार्यक्रम सराहनीय प्रयास है. इससे जिले की पहचान से जुड़ने एवं उसे सहेजने का रास्ता तैयार होगा. आजाद पुस्तकालय द्वारा जिला स्थापना दिवस विशेष थीम “मधेपुरा कल आज और कल ” की सोच की प्रशंसा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सृजनात्मक सोच की उपज है इसका लाभ भावी पीढ़ी को प्राप्त होगी. स्थापना दिवस के बहाने सभी वर्गों को जोड़ने का संकल्प सराहनीय एडीजे मीनाक्षी ने कहा कि जिला स्थापना दिवस को समर्पित एक महीने के कार्यक्रम की योजना आकर्षक है. इसमें जिले की पहचान से जुड़ी हर बिंदुओं पर काम एवं वर्तमान पीढ़ी को जिले की पहचान एवं विरासत से रूबरू कराने की झलक दिखती है. कॉलेजों के संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आजाद पुस्तकालय शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब कोसी प्रमंडल का अभिन्न अंग है. युवा सृजन क्लब के सामाजिक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक अपनी कड़ी रही है. उसमें आजाद पुस्तकालय द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रियता सराहनीय प्रयास है. मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ सुधांशु शेखर, सह संयोजक डॉ हर्ष वर्धन सिंह राठौर, अमित कुमार अंशु. आयोजन प्रारूप प्रभारी प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन