औरंगाबाद में बरुआ पुल के समीप कंटेनर और बाइक में भीषण टक्कर, तीन लोग बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में बरुआ पुल के समीप कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. बाइक कंटेनर के बंपर में फंस गई. सभी घायलों का इलाज जारी है.

विज्ञापन

औरंगाबाद के बारुण से राजू रंजन की रिपोर्ट

Aurangabad Road Accident: बारुण थाना क्षेत्र के बरुआ पुल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी. एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से कंटेनर के अगले हिस्से (बंपर) में फंस गई. गनीमत रही कि इस खौफनाक हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की जान बच गई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

​ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बाइक पर सवार तीनों लोग किसी काम से जा रहे थे. बरुआ पुल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक कंटेनर के अगले हिस्से में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई. दृश्य इतना भयावह था कि आसपास के लोगों की रूह कांप गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों को कंटेनर के नीचे से निकाला. लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि तीनों लोग ‘मौत के कुएं’ से सुरक्षित बाहर निकल आए.

​घायलों की पहचान

हादसे में घायल सभी लोग बारुण प्रखंड के पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. घायलों की पहचान बलराम कुमार (21 वर्ष), अमरजीत कुमार (8 वर्ष) और सरिता देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

​अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कंटेनर को जब्त कर लिया. घायलों को तुरंत बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन