चोरी का मोबाइल बना ‘बैंक की चाबी’, पटना जंक्शन पर 64 हजार की साइबर लूट
सांकेतिक तस्वीर
Patna News: चोरी का मोबाइल बना ‘बैंक की चाबी’, पटना जंक्शन पर 64 हजार की साइबर लूट...आगे पढ़ें पूरी खबर...
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News: पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर एक यात्री के साथ बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है. बदमाशों ने मोबाइल फोन चोरी कर उसी के जरिए बैंक खाते से 64 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना के बाद रेल साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है.
प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर हुई मोबाइल चोरी
मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्णानगर के नंदलाल छपरा निवासी कुंदन कुमार पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर रेस्ट रूम के पास खड़े थे. इसी दौरान किसी बदमाश ने उनके पॉकेट से मोबाइल फोन चोरी कर लिया और फरार हो गया.
सिम से बनाई UPI ID और की निकासी
चोरी हुए मोबाइल में लगा सिम बैंक खाते, पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक था. इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने UPI ID बनाई और खाते से 64 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली.
Patna News: बैंक स्टेटमेंट से हुआ खुलासा
पीड़ित को घटना की जानकारी तब मिली जब उन्होंने बैंक शाखा से स्टेटमेंट निकलवाया. इसमें पता चला कि खाते से 64 हजार रुपये पहले ही निकाल लिए गए हैं. इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना बैंक खाता बंद कराया.
रेल साइबर थाने में केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने रेल साइबर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










