बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, NET-JRF और PhD होल्डर्स का मांगा डेटा, कॉलेज बहाली की तैयारी तेज
शिक्षा विभाग
Bihar NET JRF PhD: बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, NET-JRF और PhD होल्डर्स का मांगा डेटा, कॉलेज बहाली की तैयारी तेज...आगे पढ़ें पूरी खबर...
पटना से अंबर की रिपोर्ट
Bihar NET JRF PhD: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाने वाले नेट, जेआरएफ और पीएचडी होल्डर शिक्षकों का विस्तृत डेटा मांगा गया है. यह कदम राज्य में नए राजकीय कॉलेजों में योग्य शिक्षकों की संभावित बहाली की तैयारी के तहत उठाया गया है.
योग्य शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी राजकीय, राजकीयकृत और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे नेट, जेआरएफ और पीएचडी योग्यता रखने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर भेजें.
Bihar NET JRF PhD: विषयवार शिक्षकों का विवरण शामिल होगा
मांगी गई सूची में विषयवार शिक्षकों का विवरण शामिल किया जाएगा. इसमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषयों के शिक्षक शामिल हैं, ताकि विषयवार योग्य शिक्षकों की सही पहचान हो सके.
शिक्षकों का पूरा शैक्षणिक डेटा देना अनिवार्य
सूची में शिक्षकों का नाम, पदनाम, विद्यालय का नाम व प्रखंड, यू-डायस कोड के साथ पीएचडी और नेट की स्थिति तथा उत्तीर्ण वर्ष का पूरा विवरण कॉलमवार प्रारूप में देना अनिवार्य किया गया है.
30 जून 2026 तक जमा करनी होगी रिपोर्ट
डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि यह पूरी सूचना 30 जून 2026 तक जिला शिक्षा कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसे उच्च शिक्षा संस्थानों में नियुक्ति प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










