पटना के कंकड़बाग में कार चोरी गिरोह सक्रिय, शीशा तोड़कर कर रहे वारदात, पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना के कंकड़बाग में कार चोरी गिरोह सक्रिय, शीशा तोड़कर कर रहे वारदात, पुलिस जांच में जुटी. आगे पढ़ें पूरी खबर...
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में कार से सामान चोरी करने वाले गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है. यह गिरोह वाहन के शीशे तोड़कर या ‘मोबिल गिरने’ का झांसा देकर वारदात को अंजाम दे रहा है. कई घटनाओं के बावजूद बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
तिवारी बेचर इलाके में बढ़ी घटनाएं
स्थानीय जानकारी के अनुसार कंकड़बाग मेन रोड स्थित तिवारी बेचर के आसपास यह गिरोह सबसे अधिक सक्रिय है. यहां खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है.
खेमनीचक निवासी की कार से पर्स चोरी
खेमनीचक निवासी आदित्य वत्स ने अपनी कार तिवारी बेचर के पास खड़ी की थी. कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि ड्राइवर सीट के पीछे का शीशा टूटा हुआ था. कार में रखा पर्स गायब था, जिसमें घर की चाबी, आधार कार्ड और अन्य जरूरी सामान थे.
डॉक्टर की कार से बैग गायब
कंकड़बाग निवासी डॉ रंजीत रंजन मधुकर ने अपनी कार डॉ जीपी सिंह हाउस के बाहर खड़ी की थी. लौटने पर उन्होंने पाया कि वाहन का शीशा टूटा हुआ है और उनका बैग गायब है. बैग में मेडिकल उपकरण, प्रिसक्रिप्शन पैड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे.
Patna News: ‘मोबिल गिरने’ का झांसा देकर चोरी
दीघा नहर रोड निवासी शिबी तिवारी की कार से लैपटॉप बैग और 8000 रुपये चोरी हो गए. घटना के दौरान बदमाश ने चालक को ‘मोबिल गिरने’ का झांसा देकर नीचे उतारा, और इसी दौरान कार से बैग गायब कर दिया गया.
पुलिस जांच में जुटी, गिरफ्तारी नहीं
लगातार घटनाओं की शिकायत मिलने के बाद कंकड़बाग थाना पुलिस ने जांच शुरू की है. हालांकि अब तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










