सिमडेगा पुलिस का विशेष अभियान: 9 वारंटी गिरफ्तार, 11 एनबीडब्ल्यू का निपटारा

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा में विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपी

Simdega Police Special Drive: सिमडेगा पुलिस ने 22 से 23 जून 2026 तक चलाए गए विशेष एस-ड्राइव अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

Simdega Police Special Drive: सिमडेगा जिले में संपत्ति मूलक अपराधों पर नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सिमडेगा पुलिस द्वारा 22 जून 2026 की रात से 23 जून 2026 की रात तक समकालीन विशेष अभियान (एस-ड्राइव) चलाया गया. अभियान के तहत चोरी, डकैती, लूट और फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों के अभियुक्तों, वारंटियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में सघन छापेमारी की गई. 

अभियान का उद्देश्य 

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य संपत्ति मूलक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और न्यायालय से निर्गत वारंटों का निष्पादन करना था. अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन एवं छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 09 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 01 नाबालिग बालक को रोका गया. वहीं 1 वारंटी के संबंध में मृत प्रतिवेदन समर्पित किया गया. इस तरह कुल 11 गैर-जमानती वारंट का निपटारा किया गया. 

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

गिरफ्तार वारंटियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 02, सिमडेगा थाना क्षेत्र से 03, पाकरटांड़ थाना क्षेत्र से 04 तथा ओड़गा ओपी क्षेत्र से 02 वारंटी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे. गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे कि जिले में विधि-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके.

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola